फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: बसतंकुज योजना के 272 प्लाटों का आवंटन बहाल, आवंटियों का संघर्ष लाया रंग

Tue, 20 May 2025 05:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
बसतंकुज योजना के 272 प्लाटों का आवंटन बहाल, आवंटियों का संघर्ष लाया रंग
विज्ञापन

डेढ़ महीने पहले एलडीए ने निरस्त किए गए थे सेक्टर-ए केआवंटन
जमीन से कब्जा हटाने के लिए 26 को चलेगा अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बसंतकुंज सेक्टर-ए योजना के आवंटियों के खुशी खबरी है। एलडीए ने उनके
प्लाटों का आवंटन बहाल कर दिया है। ऐसे में करीब डेढ़ महीने से आवंटन बहाल
कराने की मांग करने वालों की मेहनत रंग लगाई है। आवंटियों को जमीन का कब्जा
दिलाने के लिए जमीन खाली कराने के लिए 26 मई की तारीख भी तय कर दी गई है।
बीती दो अप्रैल को एलडीए ने बसंतकुं ज योजना के सेक्टर-ए के 272 प्लाटों का
आवंटन यह कहते हुए निरस्त कर दिया था कि  किसानों व कुछ अन्य  के विरोध के
कारण मौके पर विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जिससे रजिस्ट्री कर प्लाटों
का कब्जा दिया जाना मुश्किल है। जिसके चलते 14 मार्च 2023 को लाटरी के जरिए
जिन प्लाटों का आवंटन किया गया था उनका आवंटन एलडीए ने निरस्त कर दिया था।
आवंटन के दो साल बाद अचानक प्लाट निरस्त किए जाने को लेकर आवंटियों ने
विरोध किया तो एलडीए प्रशासन ने आवंटन निरस्त करने के आदेश को स्थगित करते
हुए एक जांच कमेटी बनाई। जिसको यह जिम्मेदारी दी गई कि वह यह बताए कि किस
तरह जमीन का का कब्जा खाली कराकर प्लाट दिए जा सकते हैं या आवंटियों को
पैसा वापस करना ही विकल्प है। जांच समिति को 10 मई को रिपोर्ट देनी थी मगर
समय से  तैयार नहीं कर पाई है तो शुक्रवार को आवंटियों ने बसंतकुंज आवंटीजन
कल्याण समिति के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद एलडीए ने
आवंटियोंं को आश्वासन दिया था कि उनके प्लाट मिलेंगे। जमीन से कब्जा खाली
कराने केलिए अभियान भी तय कर दिया गया है।
------------------
आवंटन बहाली को लेकर नहीं जारी होगा नया आदेश, पुराना ही मान्य
एलडीए वीसी ने कहा कि प्लाटों का आवंटन निरस्त किया गया था मगर किसी आवंटी
को निरस्तीकरण की नोटिस जारी नहीं की गई थी। ऐसे में आवंटन बहाली को लेकर
भी अलग से कोई पत्र जारी करने की जरूरत नहीं है। जब निरस्तीकरण का जारी
नहीं हुआ हुआ तो फिर संशोधन का क्यों जारी किया जाएगा। जो आवंटन है वह
पूर्व की तरह बहाल हैं।

-------------
कोट
बसंतकुंज योजना के 272 प्लाटों का आवंटन बहाल है। सभी को जमीन का कब्जा
लेकर प्लाट दिए जाएंगे। विकास कार्य शुरू करने केसाथ ही रजिस्र्टी भी की जाएगी।
प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed