फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: सही पहचान और उपचार से 80 प्रतिशत तक हराया जा सकता है बाल कैंसर

Sun, 15 Feb 2026 09:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
सही पहचान और उपचार से 80 प्रतिशत तक हराया जा सकता है बाल कैंसर
विज्ञापन

-पीजीआई में अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस पर बच्चों में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पी जीआई में रविवार को अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार ने कहा कि सही समय पर पहचान और उपचार से बच्चों में कैंसर को 80 फीसदी तक हराया जा सकता है।
डॉ. बसंत कुमार ने बताया कि बच्चों में ऑपरेशन, कीमोथेरपी और रेडिएशन उपचार वयस्कों के मुकाबले अधिक असरदार होते हैं। उपचार के बाद बच्चों में दोबारा बीमारी उभरने का खतरा कम होता है, यही वजह है कि ऑपरेशन के 5 से 10 वर्ष बाद भी अधिकांश बच्चे सामान्य जीवन जी रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन ने किया।
कालेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने नाटक के माध्यम से बचपन के कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और नर्सिंग छात्रों ने वॉकथान आयोजित कर लोगों को कैंसर के लक्षण और बचाव के उपाय बताए। संस्थान के सीएमएस डॉ. देवेंद्र गुप्ता और एमएस डॉ. हर्षवर्धन ने कैंसर से बचाव के तरीके समझाए।

------
बच्चों की बहादुरी और निजी संगठनों का योगदान
कैंसर से लड़ रहे बच्चों ने अपनी सच्ची कहानी साझा की, जिससे उपस्थित लोगों को प्रेरणा मिली। कालेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल डॉ. राधा ने गानों की पंक्तियों के माध्यम से बीमारी की पहचान और जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। साथ ही निजी संगठनों ने अपने अनुभव और बच्चों की सहायता में किए गए योगदान को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed