फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: रहीमनगर पीएचसी को मिला एनक्वॉस प्रमाण पत्र

Mon, 10 Nov 2025 06:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
रहीमनगर पीएचसी को मिला एनक्वॉस प्रमाण पत्र
विज्ञापन

- कायाकल्प पुरस्कार में जिले में पहला स्थान पीएचसी को मिला, अफसरों ने टीम को बधाई दी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रहीमनगर आयुष्मान आरोग्य मंदिर मानकों के हिसाब से मरीजों को इलाज
मुहैया कराया जा रहा है। मरीजों को बेहतर इलाज व मानकों को पूरा करने पर
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के जरिये राष्ट्रीय
गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र मिला है।
रहीमनगर पीएचसी प्रमुख डॉ. मृदुल सिंह ने बताया कि एनक्वॉस प्रमाण पत्र
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, रोगी सुरक्षा, प्रबंधन प्रणाली और
रोगी संतुष्टि के उच्च मानकों पर खरा उतरने के बाद प्रदान किया जाता है।
इसके साथ ही कायाकल्प पुरस्कार में आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने लखनऊ में पहला
स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि हमारी पूरी टीम के समर्पण, अनुशासन, और
गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के प्रति निष्ठा का परिणाम है। यह सम्मान हमारे लिए
प्रेरणा है कि हम जनता को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते रहें।
उन्होंने सीएमओ डॉ. एनबी सिंह व सभी वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन और
सहयोग के लिए आभार जाताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed