{"_id":"6900c8d175ac2c1fee00dbad","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1065-1445467-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रसूता को एक्सपायर ग्लूकोज चढ़ाने वाली नर्स हटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रसूता को एक्सपायर ग्लूकोज चढ़ाने वाली नर्स हटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसूता को एक्सपायर ग्लूकोज चढ़ाने वाली नर्स हटी
- सीएमओ ने नर्स का तबादला दूसरी सीएचसी पर किया, दो अन्य स्टाफ को कठोर
चेतावनी जारी किया
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। काकोरी सीएचसी में प्रसूता को एक्सपायरी ग्लूकोज चढ़ाने के मामले में
सीएमओ ने जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य आरोपी नर्स को काकोरी
सीएचसी से हटाते हुए दूसरी सीएचसी में तबादला कर दिया है। वहीं ओटी इंचार्ज
नर्स और चीफ फार्मासिस्ट को कठोर चेतावनी जारी किया है। काकोरी के नरौना
गांव निवासी गर्भवती काजोल को परिवारीजनों ने प्रसव के लिए काकोरी की
सीएचसी में भर्ती कराया। जेठ नीरज श्रीवास्तव के मुताबिक शनिवार सुबह
गर्भवती को सिजेरियन के बाद स्वस्थ शिशु हुआ। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने
प्रसूता को वार्ड में मौजूद नर्स ने एक्सपायरी डेट का ग्लूकोज चढ़ा दिया
था। इससे प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी थी। मुंह से झाग निकलने लगा। प्रसूता
को एंबुलेंस से क्वीनमेरी में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत खतरे से
बाहर है। गुस्साए परिवारीजनों ने एक्सपायरी डेट का ग्लूकोज चढ़ाने पर
हंगामा किया था। इस मामले में सीएमओ की ओर से तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
की गई थी। कमेटी ने जांच के बाद रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी थी। सीएमओ डॉ.
एनबी सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी स्टाफ नर्स शांति को प्रशासनिक आधार
पर बेहटा सीएचसी में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, चीफ फार्मासिस्ट
मंजू शाक्य और ओटी इंचार्ज स्टाफ नर्स रेखा को कठोर चेतावनी देते हुए
भविष्य में इस प्रकार के कृत्यों की पुनरावृत्ति न करने के निर्देश दिए गए हैं।