फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: दो दवा दुकान सीज की गई

Wed, 27 Aug 2025 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
माई सिटी रिपोर्टर 
विज्ञापन


लखनऊ। आगरा में नकली दवाओं की बड़ी खेप पकड़े जाने बाद जांच में खुलासा हुआ  कि लखनऊ के सगे भाई नकली दवा का धंधा चल रहे हैं। दोनों भाईयों ने अलग-अलग फर्मे बना रखी हैं। जो नामचीन कंपनियों की नकली दवा की सप्लाई प्रदेश भर में कर रहे हैं। बुधवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने अमीनाबाद और आशियाना की दोनों फर्मों को सील कर दिया है।

आशियाना में पार्वती मेडिकल एजेंसी का संचालन हो रहा है। इसके मालिक सुभाष कुमार हैं। जबकि अमीनाबाद में न्यू बाबा मेडिकल एजेंसी के मालिक विक्की कुमार हैं। एफएसडीए में सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि आगरा में नकली दवाओं की खेप पकड़ी गई थी। करीब दो करोड़ रुपये की नकली दवाएं चैन्नई से लखनऊ आ रही थी। बिल पार्वती मेडिकल और न्यू बाबा मेडिकल एजेंसी के नाम था। बीच में दवाएं आगरा में उतार दी गईं। सूचना पाकर एफएसडीए व एसटीएफ की टीम ने माल बरामद कर लिया हैं। करीब छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त ने बताया कि लखनऊ की जिन दो फर्मों के नाम बिल थे। उनमें बाबा और पार्वती को बुधवार को सील कर दिया गया। फर्मों के मालिक दोनों सगे भाई फरार चल रहे हैं। पुलिस दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि बाबा मेडिकल एजेंसी में करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा की दवाएं थी। जिसे सील कर दिया गया है। दवा के तीन नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नामचीन कंपनियों की नकली दवा ये लोग बनवाकर प्रदेश भर में आपूर्ति करते थे। चौकाने वाली बात यह है कि नकली व असली दवा के बैच नम्बर तक एक ही होते थे। जांच में असली दवा निर्माता कंपनी ने आशंका जाहिर की। उसके बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आशियाना की फर्म में दवाएं नहीं बरामद हुई हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed