फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

Lucknow News: व्यापारी बोले, भयावह है जाम की स्थिति, दिशानिर्देश कूड़ेदान में डाल देते हैं अफसर

Thu, 07 Sep 2023 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS

विज्ञापन
लखनऊ। डीएम साहब, जाम की स्थिति भयावह है। बुद्धेश्वर, मीना बेकरी, चिनहट बाजार, चौक, सुभाष मार्ग, रकाबगंज पुल पर हालात खराब रहते हैं। ज्ञापन दिया तो आश्वासन मिला। पर, हुआ कुछ नहीं। बैठक में केवल विभागों को दिशानिर्देश दिए जाते हैं। पर, अफसर उसको कूड़ेदान में डाल देते हैं। ये पीड़ा है व्यापारियों की, जो वाणिज्य बंधु की मासिक बैठक में बुधवार को छलक पड़ी।



कलेक्ट्रेट के सभागार में वाणिज्य बंधु की बैठक थी। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह व्यापारियों से रूबरू थे। समस्याएं पूछी गईं तो नासूर बन चुकी जाम की समस्या पर व्यापारियों का दर्द छलक पड़ा। व्यापारियों ने कहा-जाम बड़ी समस्या है। हमने कई इलाकों में जाम की समस्या उठाई थी। समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया गया था। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा, मेडिकल कॉलेज और चरक चौराहे के पास अक्सर जाम रहता है। नगर निगम केवल खानापूर्ति करता है। इस खानापूर्ति की फोटो खींचकर भेज देता है। अगर अतिक्रमण हटाया जाता है, तो फिर से वहां कैसे कब्जा हो जाता है? उन्होंने पाल तिराहा आलमनगर में ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था करने की भी मांग की।
विज्ञापन


हाइड्रेंट लाइन सड़क के नीचे दब गई...आग लगी तो क्या होगा?


व्यापारियों ने कहा, आए दिन आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं। आग बुझाने के लिए जल संस्थान ने जो हाइड्रेंट लाइन डाली थी, वह सड़क के नीचे दब गई है। इससे आग लगने पर इस लाइन से कोई मदद नहीं मिल सकती। हाइड्रेंट लाइन को फिर से चालू कराया जाए। इसपर जिलाधिकारी ने कमेटी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त छह साल से नहीं जमा करा रहे दुकानों का किराया



तालकटोरा रोड की दुकानों का किराया नहीं जमा होने का मामला भी व्यापारियों ने जोरशोर से उठाया। उन्होंने नगर आयुक्त के सामने कहा- छह साल से नगर आयुक्त किराया नहीं जमा करवा रहे हैं। व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्र ने यहियागंज कंघी वाली गली व राजाजीपुरम ई-ब्लॉक में जल भराव की समस्या को भी उठाया। वहीं, लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने नाका क्षेत्र में सुलभ शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की। महामंत्री अनुराग मिश्र ने आलमनगर पुल पर लाल मस्जिद के पास क्षतिग्रस्त रेलिंग को ठीक कराने की जरूरत बताई।

सभी विभाग मिलकर सही से काम करें तो बढ़े व्यापार



भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना व राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप उद्योग और व्यापार को बढ़ावा दिया जाए। इसके लिए सभी सरकारी विभागों में व्यापारियों के काम को प्राथमिकता दिया जाए, जिससे राजधानी का उद्योग और व्यापार तेजी से बढ़ सके। दोनों ने व्यापारियों के साथ थाना स्तर पर हर माह बैठक करने का सुझाव भी दिया। इसके अलावा सराफा बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने का भी सुझाव दिया। व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस को प्राथमिकता के आधार पर जारी करने का भी अनुरोध किया गया। इस दौरान जाम के कारण हो रही परेशानी से निजात दिलाने की मांग भी की गई।




जीएसटी के गलत नोटिस भेजे जा रहे...पोर्टल पर जवाब दाखिल नहीं हो पा रहा

बैठक में आदर्श व्यापार मंडल ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में गलत तरीके से वर्ष 2017-18 के जीएसटी नोटिस भेजे गए हैं। आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि ज्यादातर मामलों में टैक्स चोरी का नोटिस भेजा जा रहा है। विभाग के पोर्टल पर एक सितंबर से जवाब दाखिल हो नहीं पा रहा है। उन्होंने अकबरनगर अयोध्या रोड के व्यापारियों की समस्या भी उठाई। इसके अलावा रायबरेली रोड स्थित एल्डिको प्लाजा व हाईवे प्लाजा के पास अस्थायी अतिक्रमण हटवाने, मार्ग प्रकाश की व्यवस्था करने, शौचालय बनवाने और हाईवे पर बने एल्डिको पुलिस चौकी को स्थानांतरित करवाने का मुद्दा उठाया। यही नहीं, व्यापारी नेता ने कपूरथला प्रगति बाजार के पास पिंक टॉयलेट एवं सार्वजनिक शौचालय बनाए जाने पर जोर दिया।



जलकर और पानी के कनेक्शन की समस्या सात दिन में होगी दूर

बैठक में व्यापारियों ने वाटर कनेक्शन देने और टैक्स को लेकर भी शिकायतें कीं। इस पर डीएम ने सात दिन के भीतर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed