फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

लखनऊ : अस्पतालों के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में आधे से ज्यादा मरीज आई फ्लू के

Sat, 12 Aug 2023 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS

विज्ञापन


लखनऊ। सरकारी अस्पतालों के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में आई फ्लू के मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। बलरामपुर अस्पताल में ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे करीब 200 मरीजों में से 100 से अधिक आई फ्लू के निकल रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इनमें बच्चों की भी काफी तादाद है।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि यह इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। हालांकि, संक्रमित से दूर रहकर इससे बचा जा सकता है। लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर ने बताया कि नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में हर दिन 50-60 मरीज आई फ्लू के निकल रहे हैं, जिनमें 25-30 बच्चे होते हैं। सिविल अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में भी रोजाना आई फ्लू के 70-80 मरीज आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बीते दिनों में आई फ्लू के केसों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। उधर, रानीलक्ष्मीबाई, बीआरडी महानगर, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय समेत अन्य सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में भी इसके रोजाना 20-25 मरीज आ रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक, जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में आई फ्लू के रोजाना 250 से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन




आई फ्लू से ऐसे करें बचाव



बलरामपुर अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि आई फ्लू से बचने के लिए चश्मा जरूर लगाएं। संक्रमित के संपर्क में आने से बचें। एक-दूसरे की तौलियां का इस्तेमाल न करें। हाथ मिलाने से परहेज करें। बाहर से घर आने पर ठंडे पानी से आंखें धुलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिटकरी के पानी से धोए आंखें

राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के चिकित्सा अधिकारी डॉ. धमेंद्र ने बताया कि फिटकरी को पानी में डालकर सुबह-शाम आंखें धोएं। इसके अलावा आंखों में सुबह-शाम गुलाब जल डालें। हाथों को बार-बार सैनिटाइज करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed