{"_id":"64d3fccce15a18176d03b7e4","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1021-370339-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : मंगेतर को भेजे थे अश्लील वीडियो, इसलिए शादी टूटी तो बैंककर्मी ने लगा ली फांसी, मोबाइल से खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : मंगेतर को भेजे थे अश्लील वीडियो, इसलिए शादी टूटी तो बैंककर्मी ने लगा ली फांसी, मोबाइल से खुला राज
Thu, 10 Aug 2023 01:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:46 PM IST
सार
पुलिस ने खुलासा किया है कि युवती के पूर्व सहकर्मी ने उसके मंगेतर के पास अश्लील वीडियो भेज दिए थे जिससे उसकी शादी टूट गई। इसी से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के सरोजनीनगर में महिला बैंककर्मी के सुसाइड करने के राज का पुलिस ने खुलासा कर दिया। युवती के पूर्व सहकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस का दावा है कि युवती की शादी तय होने से आरोपी खुन्नस रखे था। उसने अश्लील फोटो और वीडियो उसके मंगेतर को भेजकर उसकी शादी तुड़वाई। खुद से शादी करने का दबाव बना रहा था। इसी से त्रस्त होकर युवती ने फांसी लगा ली थी। इसके पुख्ता साक्ष्य हैं।
विज्ञापन
मूलरूप से हमीरपुर निवासी 26 वर्षीय युवती सरोजनीनगर में स्थित एक निजी बैंक में काम करती थी। जिस बिल्डिंग में बैंक था उसी की पहली मंजिल पर वह किराये पर रहती थी। शनिवार रात युवती ने कमरे में ही फांसी लगा ली थी। मृतका के भाई की तहरीर पर बैंक के एरिया मैनेजर समेत दस पर हत्या में नामजद मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'राहुल गांधी कभी किस करते हैं... भारत माता की हत्या की बात करते हैं, उन्हें सीखने की जरूरत'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पहली बार एक साथ सीएम योगी से मिले रालोद विधायक, जयंत चौधरी के एनडीए में जाने की चर्चाएं तेज
एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि जब युवती की पोस्टिंग उन्नाव की शाखा में थी, तब लखीमपुर खीरी निवासी पवन अवस्थी नाम के सहकर्मी से उसका परिचित हुआ था। दोनों के बीच दोस्ती थी। वर्तमान में युवती की शादी तय हो गई थी। इधर पवन लगातार उस पर शादी न करने का दबाव बना रहा था। जब वह नहीं मानी तो उसने युवती की अश्लील फोटो व वीडियो उसके मंगेतर को भेज दिए, जिससे उसका रिश्ता टूट गया। आजिज आकर उसने खुदकुशी कर ली। आरोपी पवन को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से वह जेल भेजा गया।
कई महीने से कर रहा था ब्लैकमेल
पुलिस के मुताबिक दो-तीन महीने पहले ही युवती के शादी की बातचीत शुरू हुई थी। इसकी जानकारी पवन को हो गई थी। इधर युवती ने भी उससे बातचीत कम कर दी थी, लेकिन पवन बातचीत करने का दबाव बना रहा था। ब्लैकमेल कर रहा था कि शादी के लिए मना कर दे, वरना उसके फोटो और वीडियो उसके मंगेतर को भेज देगा। तमाम गुजारिश करने के बाद भी वह नहीं माना और पांच अगस्त को वीडियो फोटो भेज दिए। जब उसने ये बात युवती को बताई तो उसने खुदकुशी कर ली।
मोबाइल से खुला राज
पुलिस से मृतका का मोबाइल कब्जे में लिया था। उसकी कॉल डिटेल भी निकाली, जिसमें पवन का नंबर मिला। व्हाट्सएप खंगाला तो पवन से अहम चैट मिली, जिसमें पूरे मामले के बारे में लिखा हुआ था। ब्लैकमेलिंग के इस साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या (302) का केस आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा (306) में बदल दिया है। नामजद आरोपियों की भूमिका नहीं मिली, इसलिए उनके नाम बाहर कर दिए हैं।