{"_id":"64d1589725bf6534e7050199","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1021-367743-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: जेल अस्पताल में बंदी ने शर्ट का फंदा बनाकर लगाई फांसी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: जेल अस्पताल में बंदी ने शर्ट का फंदा बनाकर लगाई फांसी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
Tue, 08 Aug 2023 02:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 02:20 PM IST
सार
हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद कैदी ने जेल के अस्पताल में शर्ट से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मनोचिकित्सक से उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
मृतक अजय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ जिला कारागार के अस्पताल में रविवार देर शाम एक बंदी ने शर्ट का फंदा बना फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सूचना पर पहुंचे परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया। जेल के भीतर इस तरह से खुदकुशी की घटना जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर करती है।
विज्ञापन
उन्नाव के औरास चकहयान निवासी अजय कुमार (34) हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार हुआ था। आठ जुलाई को वह जिला कारागार में भेजा गया था। जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि अजय बहुत गुमसुम रहता था। कुछ दिन पहले रात में अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह अजीबोगरीब बात करने लगा। समझाने पर उग्र होने लगा। इसके बाद उसे जेल अस्पताल में भर्ती किया गया। मनोचिकित्सक से उसका इलाज चल रहा था। रविवार शाम को जेल अस्पताल की एकल बैरक में अजय ने फांसी लगा ली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। सिर पर पीछे एक मामूली चोट भी थी। आशंका है कि फंदे से उतारते वक्त वह दीवार या जमीन से टकरा गया। डॉक्टरों ने विसरा भी सुरक्षित किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी विधानमंडल सत्र: अखिलेश ने बेरोजगारी पर उठाए सवाल, सीएम योगी ने कसा तंज, सपाइयों की सोच तो बदली
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - क्या जयंत चौधरी एनडीए में शामिल होंगे? ओम प्रकाश राजभर ने दिया बयान
आखिर कहां थे सुरक्षाकर्मी
अजय की खुदकुशी का मामला जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। सवाल यह कि जब अजय ने फंदा बनाकर फांसी लगाई तो सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे? अगर वे मौके पर मौजूद नहीं थे तो ये बेहद गंभीर मसला है।