{"_id":"686d424351575f6aa201eac7","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-knp1050-1284216-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क पर बहता सीवर देख भड़के विधायक, कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क पर बहता सीवर देख भड़के विधायक, कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
विधायक ने अफसरों को फोन पर फटकारा
लखनऊ। सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी कालोनी के सेक्टर डी में सड़क पर बह रहे सीवर की शिकायत मिलने पर विधायक डा. नीरज बोरा मंगलवार को मौके पर पहुंचे। वहीं से उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को फोन लगाया और जमकर फटकारा।
नाराज विधायक ने कहा कि लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। औचक निरीक्षण की सूचना पर आनन फानन में पहुंचे कर्मियों को उन्होंने कालोनी के नालियों की साफ सफाई की गति बढ़ाने के निर्देश दिये। विधायक डा. बोरा ने कहा कि जलभराव, सीवर चोक आदि की शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाना चाहिए। नालियों की सफाई, सीवर सफाई और कूड़ा उठान में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान प्रियदर्शिनी कालोनी सेक्टर डी कल्याण समिति के महामंत्री प्रयास सहगल, पार्षद अवधेश त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता आदि के साथ ही जलकल के अभियन्ता आशुतोष कुमार, सुएज के परियोजना प्रबन्धक धर्मेन्द्र भारती, संजीव शाही आदि मौजूद रहे।