फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Krishna Mohan again becomes the Sangh leader of Awadh province

Lucknow News : कृष्ण मोहन फिर बने अवध प्रांत के संघचालक, सुनीत खरे भी दोबारा सह प्रांत संचालक

Sun, 17 Dec 2023 10:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 17 Dec 2023 10:06 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में प्रांत संघचालक कृष्ण मोहन और सह प्रांत संघ चालक सुनीत खरे को फिर से यह जिम्मेदारी दी गई है। प्रांत कार्यवाह प्रशांत शुक्ला को भी मौजूदा दात्यिव फिर सौंपा गया है।

विज्ञापन
Lucknow News: Krishna Mohan again becomes the Sangh leader of Awadh province
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में प्रांत संघचालक कृष्ण मोहन और सह प्रांत संघ चालक सुनीत खरे को फिर से यह जिम्मेदारी दी गई है। प्रांत कार्यवाह प्रशांत शुक्ला को भी मौजूदा दात्यिव फिर सौंपा गया है। अवध प्रांत में अधिकतर प्रमुख पदों पर मौजूदा पदाधिकारियों का ही चयन किया गया है।

विज्ञापन


संघ के त्रैमासिक वार्षिक चयन प्रक्रिया के तहत रविवार को निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अवध प्रांत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृष्ण मोहन को पुनः प्रांत संघचालक, सुनीत खरे को सह प्रांत संघचालक और प्रशांत शुक्ला को प्रांत कार्यवाह नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया। प्रांत कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया। सूत्रों के मुताबिक कार्यकारिणी के कुछ सदस्यों के अतिरिक्त सभी प्रमुख पदों पर मौजूदा पदाधिकारी ही चयनित हुए हैं। लखनऊ के डा. हरनाम सिंह और अयोध्या के डा. शिव कुमार को प्रांत सह संपर्क प्रमुख चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन


अवध प्रांत की नवगठित टीम ही अब संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान संघ के विस्तार का लक्ष्य पूरा करेगी। इसी टीम के जरिये शताब्दी वर्ष में सामाजिक समरसता, राष्ट्रवाद और हिन्दुत्व को धार देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार, अवध के प्रांत प्रचारक कौशल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जनवरी से घर-घर संपर्क अभियान चलाएगा संघ
अवध प्रांत की बैठक में बताया गया कि एक से 15 जनवरी तक सेवक घर घर संपर्क अभियान चलाएंगे। इसमें 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अक्षत, राममंदिर का चित्र सहित अन्य सामग्री वितरित करेंगे। साथ ही लोगों को 22 जनवरी को अपने घर, गली, मोहल्ले और सोसायटी परिसर में ही रामलला के चित्र का पूजन, सुंदरकांड, भजन, कीर्तन का आयोजन करने का आग्रह करेंगे। लोगों से टीवी पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण भी देखने का आग्रह किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed