{"_id":"651ff751c8b38ff3e4003bcc","slug":"lucknow-news-heritage-campaign-will-run-for-two-months-to-settle-land-disputes-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : भूमि विवादों के निस्तारण के लिए दो महीने चलेगा वरासत अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : भूमि विवादों के निस्तारण के लिए दो महीने चलेगा वरासत अभियान
Fri, 06 Oct 2023 05:32 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 06 Oct 2023 05:32 PM IST
सार
अभियान की अवधि में वरासत से संबंधित लंबित सभी मामलों का निस्तारण करना होगा। निस्तारण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में भूमि विवादों के चलते हो रही आपराधिक घटनाओं के बाद शासन ने भूमि विवादों के निस्तारण के लिए 30 नवंबर तक वरासत अभियान शुरू किया है। अभियान की अवधि में वरासत से संबंधित लंबित सभी मामलों का निस्तारण करना होगा। निस्तारण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
हाल ही में सुल्तानपुर में भूमि विवाद के चलते एक डॉक्टर की हत्या हुई है। देवरिया में भी भूमि विवाद के कारण छह लोगों की हत्या हुई है। प्रदेश में बड़ी संख्या में सीमांकन, निर्विवाद विरासत, नामांतरण और बंटवारे के मामले लंबित चल रहे हैं। इन लंबित मामलों के चलते भूमि विवाद में आपसी झगड़े होते हैं।
विज्ञापन
राजस्व विभाग ने सीमांकन, निर्विवाद विरासत, नामांतरण और बंटवारे के मामलों के निस्तारण के लिए 30 नवंबर तक वरासत अभियान शुरू किया है। सभी जिलाधिकारियों को लंबित मामलों का निस्तारण इस अवधि में करने के निर्देश दिए हैं। यदि किसी कारण विशेष से किसी प्रकरण का निस्तारण नहीं हो सकता है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करनी होगी। राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर गर्ग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में मामलों का निस्तारण नहीं होने पर संबंधित कार्मिक की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन