फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Green hydrogen policy will be issued soon in UP, companies will get land on lease

Lucknow News : सीएम योगी ने कहा- निजी और सार्वजनिक बहुमंजिला भवनों में लिफ्ट-एस्कलेटर का पंजीयन होगा अनिवार्य

Tue, 26 Dec 2023 12:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 26 Dec 2023 12:25 AM IST
सार

ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा उत्पादन स्रोतों को प्रोत्साहित किया जाएगा। यूपी में ग्रीन हाइड्रोजन इकाई लगाने वाली कंपनियों को लीज पर भूमि दी जाएगी। साथ ही स्टाम्प ड्यूटी में छूट, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी, कैपिटल और इंटरेस्ट सब्सिडी भी मिलेगी।

विज्ञापन
Lucknow News: Green hydrogen policy will be issued soon in UP, companies will get land on lease
सोमवार को ग्रीन हाइड्रोजेन पॉलिसी के संबंध में प्रस्तुतीकरण की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  बहुमंजिला इमारतों में लगने वाली लिफ्ट और एस्कलेटर से जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल्द कानून बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस सुविधा के लिए पंजीकरण की व्यवस्था को अनिवार्य करने को कहा है। मुख्यमंत्री सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में  यह  निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण और बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट और एस्कलेटर का उपयोग बढ़ रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र में अधिक फुटफाल वाले स्थानों पर स्थापित होने वाले लिफ्ट और एस्कलेटर के बारे में इनकी बनावट, स्थापना, संचालन और रख-रखाव ठीक ढंग से न किये जाने की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लिफ्ट और एस्कलेटर का उपयोग करने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। इसलिए  लिफ्ट और एस्कलेटर के निर्माण, गुणवत्ता के साथ ही सुरक्षा सुविधाओं, स्थापना, संचालन और रख-रखाव के लिए निर्धारित और प्रकियाओं का पालन सख्ती से सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने कहा कि वर्तमान में इसके संचालन और सुरक्षा के संबंध में प्रदेश में कोई अधिनियम नहीं लागू है। जबकि देश के अन्य प्रान्तों में लिफ्ट अधिनियम लागू है।मुख्यमंत्री ने यूपी में भी इस अधिनियम को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निजी या सार्वजनिक बहुमंजिला भवनों में नये लिफ्ट और एस्कलेटर लगाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पंजीयन कराना अनिवार्य किया जाए। पूर्व से स्थापित तथा संचालित लिफ्ट और एस्कलेटर के लिए भी यह अनिवार्य किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लिफ्ट और एस्कलेटर के निर्माण में बीआईएस मानकों का अनुपालन अनिवार्य करने भी निर्देश दिए हैं ।उन्होंने कहा है कि इनकी स्थापना में बिल्डिंग कोड और अन्य आवश्यक कोड का भी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। लिफ्ट में यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऑटो रेस्क्यू डिवाइस का लगाया जाना अनिवार्य किया जाए। ताकि बिजली आपूर्ति में या अन्य किसी खराबी की स्थिति में लिफ्ट के अन्दर फंसे यात्री निकटतम लैंडिंग तक पहुंच सके और लिफ्ट का दरवाजा स्वतः खुल जाए। आपातकालीन घंटी, सीसीटीवी कैमरा पर्याप्त रोशनी और लिफ्ट के बाहर संवाद करने हेतु संचार प्रणाली भी स्थापित करना अनिवार्य किया जाए। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक परिसर में स्थापित लिफ्ट और एस्कलेटर के संचालन के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना होने की स्थिति में जनता को जोखिम कवर देने के लिए बीमा देने की व्यवस्था को भी अनिवार्य करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने दोनों सुविधाओं की स्थापना और संचालन में किसी शिकायत या प्रतिकूल सूचना प्राप्त होने पर निर्माता या अन्य सम्बन्धित एजेन्सी के विरुद्ध  विधिक कार्रवाई का भी प्रावधान करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में जल्द ही जारी होगी ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी, कंपनियों को लीज पर मिलेगी भूमि

ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा उत्पादन स्रोतों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके तहत जल्द ही ग्रीन हाइड्रोजन पालिसी जारी की जाएगी। इसके तहत प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन इकाई लगाने वाली कंपनियों को लीज पर भूमि दी जाएगी। साथ ही स्टाम्प ड्यूटी में छूट, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी, कैपिटल और इंटरेस्ट सब्सिडी भी मिलेगी। यूपी नेडा की ओर से पिछले दिनों ग्रीन हाइडोजन पालिसी का ड्रॉफ्ट तैयार कराया गया है, जिसका  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवलोकन किया। 

ड्राफ्ट पॉलिसी का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पॉलिसी को अंतिम रूप देने से पूर्व इस क्षेत्र में काम करने वाले स्टेक होल्डर से भी परामर्श लिए जाएं, ताकि निवेशकों और उपयोगकर्ताओं को इसका ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा मिल सके। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन एक स्वच्छ ऊर्जा होने के कारण नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक है। हमें इसे प्रोत्साहित करना होगा। ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी पर काम करने वाली फ़र्मों को ज़्यादा से ज़्यादा इंसेंटिव देकर प्रोत्साहित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पॉलिसी को अंतिम रूप देने से पूर्व विभिन्न राज्यों की सम्बन्धित नीति का अध्ययन करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed