{"_id":"654a57116a77ce68110fbeca","slug":"lucknow-news-gold-worth-rs-41-83-lakh-recovered-at-the-airport-674-53-grams-of-gold-was-hidden-in-two-capsul-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : एयरपोर्ट पर 41.83 लाख का सोना बरामद, शारजाह से दो कैप्सूलों में छिपाए था 674.53 ग्राम सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : एयरपोर्ट पर 41.83 लाख का सोना बरामद, शारजाह से दो कैप्सूलों में छिपाए था 674.53 ग्राम सोना
Tue, 07 Nov 2023 09:01 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Nov 2023 09:01 PM IST
सार
शातिर ने इसे जेली में मिलाकर दो कैप्सूलों में भरा और फिर शरीर में छिपा लिया था। बिहार के माधेपुरा का तस्कर स्कैनर के सामने से गुजरा तो स्क्रीन पर ग्रे रंग के कैप्सूल नजर आए।
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
विस्तार
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह शारजाह की फ्लाइट से आए तस्कर से कस्टम की टीम ने 41.83 लाख रुपये का 674.53 ग्राम सोना बरामद किया।
विज्ञापन
शातिर ने इसे जेली में मिलाकर दो कैप्सूलों में भरा और फिर शरीर में छिपा लिया था। बिहार के माधेपुरा का तस्कर स्कैनर के सामने से गुजरा तो स्क्रीन पर ग्रे रंग के कैप्सूल नजर आए।
विज्ञापन
इस पर कस्टम की टीम ने पूछताछ शुरू की तो उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद तलाशी में सोना बरामद हुआ।