फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Gang rape of a woman living in the ashram, case filed against four including Mahant

Lucknow News : आश्रम मे रहने वाली महिला से सामूहिक दुष्कर्म, महंत सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 17 Oct 2022 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 17 Oct 2022 12:06 AM IST
सार

पीड़िता ने आरोप लगाया कि महंत हनुमान दास ने उसे धमकी दी कि चुप रहो नहीं तो जान से मरवा देंगे। इसके पहले भी कई लोगों की हत्या कर दफना चुके हैं।

विज्ञापन
Lucknow News : Gang rape of a woman living in the ashram, case filed against four including Mahant
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में जानकी मंदिर आश्रम में महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि दुष्कर्म की वारदात छिपाने के लिए पीड़िता को जान से मारकर दफनाने की धमकी भी दी गई थी। पीड़िता ने वारदात के करीब 11 दिन बाद गोमतीनगर थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से प्रयागराज करछना निवासी महिला मथुरा के रूकमणि बिहार आश्रम में रहती है। वह प्रयागराज में आयोजित माघ मेेले में गई थी। वहां पर लखनऊ स्थित जानकी मंदिर आश्रम में रहने वाली गीता नाम की महिला से मुलाकात हुई। दोनों एक दूसरे से मोबाइल के जरिए संपर्क में रहे। पीड़िता के मुताबिक सावन के महीने में गीता वृंदावन रूकमणि बिहार आश्रम गई थी। वहां करीब 20 दिन तक रही। वहां उसने बताया कि लखनऊ के जानकी मंदिर आश्रम में उसके गुरु जी हनुमान दास महंत हैं। वहीं पर रहती हूं। उसने कहा कि महंत हनुमान दास ने उसे बुलाया है। गीता ने पीड़िता को भी जानकी मंदिर आश्रम चलने को कहा। गीता के साथ पीड़िता भी जानकी मंदिर आश्रम पहुंची।
विज्ञापन


नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता के मुताबिक वहां रहने लगी। कोई दिक्कत नहीं थी। चार अक्तूबर को गीता ने कहा कि उसके भाई की तबियत खराब है। वह बनारस जा रही है। उसके जाने के बाद चार अक्तूबर की रात को पीड़िता को खाने में नशीला पदार्थ मिलाया गया। खाना खाने के बाद वह बेहोश हो गई। पीड़िता के मुताबिक जब उसे होश आया तो उसके कपड़े शरीर पर नहीं थे। वह खड़ी नहीं हो पा रही थी। आरोप है कि उसके साथ दुर्वासा, छोटे मौनी, बड़े मौनी मनमोहन दास ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में रहना है तो चुपचान यह करना पड़ेगा
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत महंत हनुमानदास से की तो उन्होंने जवाब दिया कि मंदिर में रहना है तो ये काम चुपचाप करना पड़ेगा। आरोप है कि महंत हनुमान दास ने उसे धमकी दी कि चुप रहो नहीं तो जान से मरवा देंगे। इसके पहले भी कई लोगों की हत्या कर दफना चुके हैं। किसी का आज तक पता नहीं चला। पीड़िता के मुताबिक वहां से किसी तरह निकली। इसके बाद अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया। उनके जरिए गोमतीनगर थाने में पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक छोटे मौनी भी प्रयागराज के करछना के रहने वाले हैं। उनके बारे में भी पूरी जानकारी हासिल की जा रही है।


कहीं महिला सिर्फ मोहरा तो नहीं
पुलिस की शुरूआती पड़ताल में सामने आया कि छोटे मौनी प्रयागराज के करछना के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने पट्टीदार रावेंद्र के परिवार के खिलाफ एक मुकदमें में गवाही दी थी। जिसमें पूरे परिवार को सजा हो गई थी। पुलिस के मुताबिक छोटे मौनी के खिलाफ साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराये जाने की आशंका है। इस मामले में हर पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed