फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Fog disrupted operations of trains and planes, Gorakhdham Express reached 16 hours late

Lucknow News : कोहरे से गड़बड़ाया ट्रेनों, विमानों का संचालन, 16 घंटे देरी से पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस

Sun, 14 Jan 2024 07:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 14 Jan 2024 07:26 AM IST
सार

दृश्यता कम होने के कारण विमान सेवाएं काफी प्रभावित रहीं। मौसम खराब होने के कारण शनिवार को राजधानी लखनऊ आने - जाने वाली चार उड़ाने रद्द कर दी गयीं। दिल्ली से सुबह 6:55 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान रद्द कर दी गई।

विज्ञापन
Lucknow News: Fog disrupted operations of trains and planes, Gorakhdham Express reached 16 hours late
कोहरे के बीच दौड़ती रेल - फोटो : संवाद

विस्तार

कोहरे के चलते शनिवार को विमानों का संचालन गड़बड़ाया व चार फ्लाइटों को कैंसिल कर दिया गया। वहीं ट्रेनें भी सुस्त रफ्तार से चलानी पड़ी।

विज्ञापन


दृश्यता कम होने के कारण विमान सेवाएं काफी प्रभावित रहीं। मौसम खराब होने के कारण शनिवार को राजधानी लखनऊ आने - जाने वाली चार उड़ाने रद्द कर दी गयीं। दिल्ली से सुबह 6:55 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान रद्द कर दी गई। इसी तरह अहमदाबाद से सुबह 10:25 पर लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान, दिल्ली से शाम 6:40 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान और शाम 7:10 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान भी कैंसिल कर दी गई। 
विज्ञापन


दूसरी ओर मस्कट से देर शनिवार सुबह सवा तीन बजे लखनऊ आने वाली सलाम एयर की उड़ान करीब ढाई घंटा देरी से लखनऊ पहुंची। शारजाह से सुबह 7:05 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान करीब 2 घंटे देरी, गोरखपुर से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की उड़ान दोपहर 12:45 बजे के बजाय 3:06 बजे लखनऊ पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार लखनऊ से मस्कट जाने वाली सलाम एयर की उड़ान एक घंटा 40 मिनट, लखनऊ से सुबह 10:25 बजे अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान 12:48 बजे रवाना हुई। लखनऊ से दुबई जाने वाली फ्लाइ दुबई की उड़ान दोपहर 11:50 के बजाय 1:45 बजे, लखनऊ से दोपहर डेढ़ बजे गोरखपुर जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान ढाई घंटे से अधिक देरी से रवाना हुई।

16 घंटे लेट पहुंची गोरखधाम
दूसरी ओर कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई। गाड़ी संख्या 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 16 घ्ांटे देरी से लखनऊ पहुंची। वहीं ट्रेन नंबर 15558 अमृत भारत एक्सप्रेस 9:30 घंटे, 19168 साबरमती एक्सप्रेस 7:30 घंटे, 14864 मरूधर एक्सप्रेस पांच घंटे, 12596 हमसफर एक्सप्रेस 4:30 घंटे, 20503 राजधानी एक्सप्रेस 3:30 घंटे, 14205 अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस तीन घंटे, 12420 गोमती एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे व ट्रेन नंबर 14007 सदभावना एक्सप्रेस दो घंटे देरी की शिकार हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed