{"_id":"63cff82964182875a727170a","slug":"lucknow-news-five-storey-building-collapsed-in-hazratganj-more-than-40-50-people-buried-many-died-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : हजरतगंज में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरी, 40-50 से ज्यादा लोग दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : हजरतगंज में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरी, 40-50 से ज्यादा लोग दबे
Tue, 24 Jan 2023 11:17 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:17 PM IST
सार
पांच मंजिल की इस इमारत में 16-20 फ्लैट हैं। इसी ने कांग्रेस नेता जिशान हैदर और सपा नेता अब्बास हैदर का भी परिवार रहता है। शाम के वक्त ज्यादातर लोग घर में ही थे। इसलिए बड़ी संख्या में लोगों के मलवे में दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन
हादसे के बाद बच्चे को निकाला गया
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के हजरतगंज में मंगलवार शाम पांच मंजिल का अपार्टमेंट अचानक गिर गया। इस अपार्मेंट में सौ से ज्यादा परिवार रहते हैं, जो मलवे में दब गए। मौके पर पुलिस, प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। घटना इतनी भयावह है की चारो तरफ चीख पुकार सुनाई दे रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस कम पड़ गए हैं।
विज्ञापन
हजरतगंज के वजीर हसन रोड पर बनी इस बिल्डिंग को 2010 में याजदान बिल्डर ने बनाया था। बताया जा रहा है की बिल्डिंग के बेसमेंट में कई दिनों से काम चल रहा था। बेसमेंट ने करीब तीन फिट तक खोदाई कर दी गई थी। शाम को लखनऊ ने महसूस किए गए भूकंप के हल्के से झटके के साथ ही करीब 6:50 बजे बिल्डिंग भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन
सपा और कांग्रेस नेताओ का परिवार भी दबा
पांच मंजिल की इस इमारत में 12 फ्लैट हैं। इसी ने कांग्रेस नेता जिशान हैदर और सपा नेता अब्बास हैदर का भी परिवार रहता है। शाम के वक्त ज्यादातर लोग घर में ही थे। इसलिए बड़ी संख्या में लोगों के मलवे में दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन
कम पड़ गए प्रशासन के संसाधन, हर तरफ चीख पुकार
घटना स्थल पर दो दर्जन से ज्यादा बुलडोजर पहुंचे है जो मालवा हटा रहे हैं। इसके अलावा 20 से ज्यादा एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी है। एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टुकड़ियां बचाव कार्य में जुटी है। लेकिन घटना इतनी भयावह है की प्रशासन के यह संसाधन कम पड़ रहे हैं।