फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: DGP gave strict instructions, take immediate action in cases of conversion and crime against wom

Lucknow News : डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश, धर्मांतरण व महिला अपराध के मामलों में तत्काल करें कार्रवाई

Sat, 03 Jun 2023 12:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 03 Jun 2023 12:16 AM IST
सार

माफिया एवं संगठित अपराधियों की संपत्ति को गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्त किया जाए। राष्ट्रीय व राज्य हाईवे पर अपराध की रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही की जाए। हाईवे पर पिकेट-गश्त की प्रभावी व्यवस्था का प्रबंध किया जाए।

विज्ञापन
Lucknow News: DGP gave strict instructions, take immediate action in cases of conversion and crime against wom
यूपी के नवनियुक्त कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

नवनियुक्त कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए फील्ड में तैनात पुलिस अधिकारियों को शुक्रवार को अहम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण और महिला अपराध के मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाए। माफिया एवं संगठित अपराधियों की संपत्ति को गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्त किया जाए। राष्ट्रीय व राज्य हाईवे पर अपराध की रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही की जाए। हाईवे पर पिकेट-गश्त की प्रभावी व्यवस्था का प्रबंध किया जाए।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय पर समस्त एडीजी जोन, सातों पुलिस आयुक्त, आईजी रेंज और जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आगामी त्योहारों की तैयारी, माफियाओं के विरूद्ध अभियान, अपराध नियंत्रण, नारकोटिक्स एवं अवैध शराब के विरूद्ध अभियान, महिला सुरक्षा, गोतस्करी एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हो रही कार्यवाही की समीक्षा की गई। इस दौरान स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार समेत मुख्यालय में तैनात तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


जातिगत विवादों को गंभीरता से लिया जाए
डीजीपी ने कहा कि जातिगत विवाद आदि सूचनाओं को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्यवाही हो। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाए। गोवध अधिनियम के मुकदमों की समीक्षा कर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाए। महिलाओं व बच्चों के विरूद्ध अपराधों की विवेचना के दौरान फॉरेंसिक साक्ष्य संग्रह करते हुये निर्धारित समयावधि में विवेचना पूरी करें। एसपी से लेकर सीओ तक नियमित रूप से अर्दली रूम कर विवेचनाओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed