फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Deputy Chief Minister gave instructions for adequate arrangements for treatment of dengue in ho

Lucknow News : उप मुख्यमंत्री ने दिए अस्पतालों में डेंगू के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश

Sun, 23 Oct 2022 09:43 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 23 Oct 2022 09:43 AM IST
सार

पाठक शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बीमारियों के नियंत्रण के लिए हुए इंतजाम की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन
Lucknow News : Deputy Chief Minister gave instructions for adequate arrangements for treatment of dengue in ho
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिया कि सभी अस्पतालों में डेंगू के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। मरीजों को किसी तरह की समस्या न हो। पाठक शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बीमारियों के नियंत्रण के लिए हुए इंतजाम की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


 उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष अब तक 4801 डेंगू के मरीज चिह्नित किए गए हैं। जबकि पिछले साल 17,729 केस आए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी चिकित्सालयों में डेंगू के उपचार के लिए पर्याप्त दवाइयां, बेड व अन्य संसाधन मौजूद हैं। 
विज्ञापन


अस्पतालों में बेड आरक्षित
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी पीएचसी व सीएचसी में 5 से 10 बेड एवं जिला अस्पताल में 10 से 30 बेड डेंगू के लिए आरक्षित किए गए हैं। मेडिकल कॉलेजों में भी अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सर्वोत्तम स्वास्थ्य व्यवस्था बनाने के लिए जिन आवश्यक संसाधनों की आवश्यकता है उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। चिकित्सालयों को अत्याधुनिक मशीनों और उपकरणों से लैस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सालयों का नियमित करें निरीक्षण
पाठक ने निर्देश दिया कि मुख्य चिकित्साधिकारी सभी अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें। वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। निजी पैथोलॉजी जांच के नाम पर मुनाफाखोरी न करने पाएं। चिकित्सालयों में पर्चा काउंटर पर किसी भी दशा में भीड़ न लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed