फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Deputy Chief Minister Brajesh Pathak gave instructions, there should be no negligence in recruit

Lucknow News : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश, सीएचसी में मरीजों को भर्ती करने में न हो लापरवाही

Thu, 12 Jan 2023 01:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 12 Jan 2023 01:06 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएचसी में गर्भवती महिलाओं को उपचार के अलावा बाकी बीमारी से पीड़ितों को भी उपचार की सुविधा दें। सीएचसी में बुखार, उल्टी-दस्त, डेंगू, मलेरिया व दूसरे संक्रामक रोगियों को भर्ती किया जाए।

विज्ञापन
Lucknow News: Deputy Chief Minister Brajesh Pathak gave instructions, there should be no negligence in recruit
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी सीएमओ एवं सीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को भर्ती करने में किसी तरह की लापरवाही न होने पाए। उन्हीं मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जाए, जिनके उपचार की सीएचसी में कोई व्यवस्था न हो। सीएचसी में ज्यादा से ज्यादा मरीजों को भर्ती किया जाए, ताकि दूसरे अस्पतालों पर बोझ न बढ़े।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएचसी में गर्भवती महिलाओं को उपचार के अलावा बाकी बीमारी से पीड़ितों को भी उपचार की सुविधा दें। सीएचसी में बुखार, उल्टी-दस्त, डेंगू, मलेरिया व दूसरे संक्रामक रोगियों को भर्ती किया जाए। निर्देशों में कहा है कि सर्दी में सांस के मरीज बढ़े हैं, इनके उपचार का भी पुख्ता इंतजाम किया जाए। सीएचसी में जल्द ही नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ भी बढ़ाया जाएगा। कहा है कि ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर सहित अन्य सुविधाओं को दुरुस्त रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed