फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Coupon of bike found in packet of Dhamaka Namkeen, commission said will have to be given

Lucknow News : धमाका नमकीन के पैकेट में निकला बाइक का कूपन, आयोग ने कहा देनी होगी

Thu, 05 Jan 2023 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 05 Jan 2023 12:02 AM IST
सार

स्टार इंटरप्राइजेज संभल की फर्म धमाका नाम से नमकीन पैकिंग करती है। यह लोगों में नमकीन बेचने के लिए कूपन योजना भी चलाती है। ग्राम भदरौला मुरादाबाद निवासी डालचंद ने 21 अप्रैल 2004 को इस नमकीन के पैकेट खरीदे थे।

विज्ञापन
Lucknow News: Coupon of bike found in packet of Dhamaka Namkeen, commission said will have to be given
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नमकीन के पैकेट में बाइक का कूपन निकलने पर राज्य उपभोक्ता आयोग ने आदेश दिया है कि नमकीन खरीदने वाले को बाइक दी जाए। आयोग ने जिला उपभोक्ता मंच के आदेश को यथावत रखते हुए नमकीन फर्म की अपील खारिज कर दी है। कहा है कि निर्माता कंपनी अपने उत्पाद को बेचने केलिए पहले इस तरह की योजना चलाती है और फिर इनाम निकलने पर बहानेबाजी करती है।

विज्ञापन


स्टार इंटरप्राइजेज संभल की फर्म धमाका नाम से नमकीन पैकिंग करती है। यह लोगों में नमकीन बेचने के लिए कूपन योजना भी चलाती है। ग्राम भदरौला मुरादाबाद निवासी डालचंद ने 21 अप्रैल 2004 को इस नमकीन के पैकेट खरीदे थे। दो पैकेट में 50-50 पैसे निकले जिसका तत्काल भुगतान कर दिया गया। 24 अप्रैल 2010 को उन्होंने फिर दस पैकेट खरीदे। एक पैकेट में बॉक्सर एटी मोटरसाइकिल का कूपन निकला लेकिन दुकानदार ने इसे देने से इंकार कर दिया। कहा के उन्होंने परिवादी को कभी माल नहीं बेचा।
विज्ञापन


मामला जिला उपभोक्ता मंच के पास गया जहां मंच ने कहा कि उपभोक्ता ने विपक्षी की दुकान से ही नमकीन के पैकेट खरीदे हैं। उनमें से एक में बाइक का कूपन निकला लिहाजा विपक्षी उसे बाइक देने के लिए बाध्य है। इस निर्णय को नमकीन फर्म ने राज्य उपभोक्ता आयोग में चुनौती देते हुए अपील दायर की। एडवोकेट संदीप पांडे ने बताया कि राज्य उपभोक्ता आयोग ने नमकीन फर्म की अपील को खारिज करते जिला उपभोक्ता मंच के आदेश को यथावत रखा है। कहा है कि योजना के अनुसार इनाम में निकली हुई वस्तु या नगद धनराशि अदा करने का उत्तरदायित्व योजना संचालित करने वाली संस्था का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed