फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: CM Yogi said, will take the party to new heights under the leadership of Nadda

Lucknow News : सीएम योगी ने कहा, नड्डा के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

Wed, 18 Jan 2023 12:42 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Jan 2023 12:42 AM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि नड्डा के ऊर्जावान नेतृत्व में कार्यकर्ता हर एक बूथ को राष्ट्रीय भाव से प्रदीप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
Lucknow News: CM Yogi said, will take the party to new heights under the leadership of Nadda
सीएम योगी और जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। योगी ने नड्डा का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि पार्टी जेपी नड्डा के कुशल व आत्मीय मार्गदर्शन में सेवा ही संगठन के भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि नड्डा के ऊर्जावान नेतृत्व में कार्यकर्ता हर एक बूथ को राष्ट्रीय भाव से प्रदीप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी उन्हें बधाई दी है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed