फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: CM Yogi said, stop tax evasion and find new sources of revenue, take help of technology

Lucknow News : सीएम योगी बोले, कर चोरी रोकें और राजस्व के नए स्रोत तलाशें, तकनीक का लें सहारा

Wed, 18 Oct 2023 09:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Oct 2023 09:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बुधवार देर शाम अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में चालू वित्तीय वर्ष में कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों की की समीक्षा की।

विज्ञापन
Lucknow News: CM Yogi said, stop tax evasion and find new sources of revenue, take help of technology
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अधिकारी कर चोरी रोकें और राजस्व के नए स्रोतों की तलाश करें। उन्होंने प्रदेश के राजस्व वृद्धि में तकनीक का सहारा लेने का सुझाव देते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली दो तिमाही में 92 हजार करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व संग्रह पर संतोष जताया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बुधवार देर शाम अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में चालू वित्तीय वर्ष में कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों की की समीक्षा की। उन्होंने 31 मार्च 2024 तक 2.62 लाख करोड़ के राजस्व संग्रह का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि इस वर्ष अब तक इसमें जीएसटी व वैट से 52 हजार करोड़, आबकारी से 20 हजार करोड़, स्टाम्प एवं पंजीयन से 13 हजार करोड़ और परिवहन से 4700 करोड़ रुपये से अधिक आय हुई है। सीएम ने कहा कि प्रत्येक विभाग ने गत वित्तीय 2022-23 की पहली दो तिमाहियों के सापेक्ष अच्छा राजस्व एकत्रित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निर्माण की गतिविधियां बढ़ रही है प्रदेश को इसका लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि राजस्व की चोरी राष्ट्रीय क्षति है। जीएसटी की चोरी या अपवंचन की कोशिशों को रोकने के लिए सजगता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छापेमारी से पहले पुख्ता जानकारी जुटाएं और सूचना तंत्र को बेहतर करें। उन्होंने कहा कि इंफोर्समेंट के कार्यवाही की गोपनीयता भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अवैध शराब पर अंकुश लगाएं सीएम ने त्योहार के माहौल में अवैध शराब बनाने व बेचने पर कार्रवाई के लिए जिला और थाना की टीमों को सक्रिय करने के निर्देश दिए।

बालू मौरंग की कीमतों को नियंत्रित करें
मुख्यमंत्री ने बालू मौरंग और गिट्टी की कीमतों को नियंत्रित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उप खनिजों का कृत्रिम अभाव पैदा करने वालों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम ने खनन परिवहन करने वाले वाहनों में सख्ती से ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश दिए।


ईवी को प्रोत्साहन दें
मुख्यमंत्री ने स्कूल बसों, परिवहन निगम की बसों, नगर बसों और परिवहन के साधनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने और चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। सीएम ने परिवहन निगम में अनुबंधित बसों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed