फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Chief Secretary Durgashankar said, provide nutritious food to malnourished children under take

Lucknow News : मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के वेरीफिकेशन 15 दिन में पूरा करें

Thu, 01 Sep 2022 08:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Sep 2022 08:10 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि 6 से 36 माह की आयु वाले बच्चों के अलावा गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों घरेलू इस्तेमाल के लिए दिए जाने वाले खाद्यान्न (टेक होम राशन) में पौष्टिक गुणवत्ता का खास ख्याल रखा जाए।

विज्ञापन
Lucknow News : Chief Secretary Durgashankar said, provide nutritious food to malnourished children under take
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि  पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का सत्यापन 15 दिन के भीतर मिशन मोड में पूरा कराया जाए। निर्वाचन की भांति लेयर सुपरविजन सिस्टम विकसित कर इसकी नियमित मॉनीटरिंग की जाए। वह बुधवार को ‘एग्रीस्टैक-डिजिटल एग्रीकल्चर’ डिजिटल पोर्टल विकसित करने के लिए स्टीयरिंग कमेटी की बैठक ले रहे थे।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि सम्मान निधि के सत्यापन की जनपदों से प्रतिदिन रिपोर्ट प्राप्त की जाए। 15 दिन के पश्चात एक भी वेरीफिकेशन अवशेष नहीं रह गया है, इसका प्रमाण पत्र संबंधित लेखपाल एवं कृषि विभाग के अधिकारियों से लिया जाए। अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को दंडित भी करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘एग्रीस्टैक-डिजिटल एग्रीकल्चर’ के माध्यम से किसानों तक डिजिटल सेवा को सुगम बनाया जाए। इसके प्रदेश में लागू करने से किसानों को खेती करने में आसानी होगी। इस पोर्टल को विकसित करने के लिये प्रारंभिक चरण में तीन बुनियादी ब्लॉक्स भूमि अभिलेखों के गतिशील लिकिंग के साथ किसान डाटाबेस, गांव के नक्शे की जियो रेफरेसिंग, जीआईएस आधारित वास्तविक समय फसल सर्वेक्षण पर कार्य करना होगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, सचिव कृषि अनुराग यादव आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुपोषित बच्चों को दें पौष्टिक अनाज : मुख्य सचिव
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कुपोषित बच्चों को अनुपूरक पोषाहार में दिए जाने वाले राशन में पौष्टिक अनाज दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 6 से 36 माह की आयु वाले बच्चों के अलावा गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों घरेलू इस्तेमाल के लिए दिए जाने वाले खाद्यान्न (टेक होम राशन) में पौष्टिक गुणवत्ता का खास ख्याल रखा जाए। मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को पोषण वाटिका बनाने के लिए नागरिकों को जागरूक करने पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने बुधवार को लोकभवन में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा टेक होम राशन (टीएचआर) योजना का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कुपोषित बच्चों और अन्य लाभार्थियों को दिए जाने वाले खाद्यान्न के वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के साथ ही खाद्यान्न की पौष्टिकता का विशेष ख्याल रखने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed