{"_id":"65be677c4cc6190cda066219","slug":"lucknow-news-chief-minister-yogi-s-followers-on-social-media-platform-x-crossed-2-74-crore-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुख्यमंत्री योगी के फालोअर्स 2.74 करोड़ पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुख्यमंत्री योगी के फालोअर्स 2.74 करोड़ पार
Sat, 03 Feb 2024 09:49 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 03 Feb 2024 09:49 PM IST
सार
एक्स प्लेटफॉर्म पर सीएम योगी ने फॉलोअर्स की संख्या के मामले में मुख्यमंत्रियों के बीच शीर्ष स्थान और भारतीय राजनेताओं के बीच तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पर फालोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक्स प्लेटफॉर्म पर सीएम योगी ने फॉलोअर्स की संख्या के मामले में मुख्यमंत्रियों के बीच शीर्ष स्थान और भारतीय राजनेताओं के बीच तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ के व्यक्तिगत एक्स अकाउंट ने 27.4 मिलियन (2.74 करोड़) फॉलोअर्स के प्रभावशाली स्तर को पार कर लिया है। राजनेताओं के निजी एक्स खातों के मामले में वह अब केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से पीछे हैं। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पीछे छोड़ दिया। योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पहुंच राहुल गांधी और अखिलेश यादव से कहीं अधिक है। उनके एक्स पर क्रमशः 24.8 मिलियन (2.48 करोड़) और 19.1 मिलियन (1.91 करोड़) फॉलोअर्स हैं। अपने निजी एक्स खाते के अलावा, योगी आदित्यनाथ का निजी आफिस एकाउंट के फॉलोअर्स की संख्या भी एक करोड़ से ज्यादा है।जनवरी 2019 में शुरू ये एकाउंट देश का सबसे बड़ा व्यक्तिगत एक्स एकाउंट बन गया है।
विज्ञापन
योगी के प्रभावशाली नेतृत्व और फैसलों ने उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ाई है। कई राज्यों में यूपी में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम को ''योगी मॉडल'' के रूप में सराहा जाता है। हाल ही में अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को वैश्विक प्रशंसा के बाद उनके फालोअर्स तेजी से बढ़े।
विज्ञापन