{"_id":"63d3d5dcc7b93313675bfd33","slug":"lucknow-news-case-of-amausi-airport-emergency-landing-of-flight-going-to-kanpur-in-lucknow-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अमौसी एयरपोर्ट का मामला, कानपुर जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अमौसी एयरपोर्ट का मामला, कानपुर जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
Fri, 27 Jan 2023 07:17 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 27 Jan 2023 07:17 PM IST
सार
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-6815 बंगलुरु से सुबह करीब साढ़े दस बजे उड़ान भरकर दोपहर एक बजे कानपुर पहुंचती है। गत दिवस फ्लाइट की लैंडिंग कानपुर में नहीं हो सकी। अपरिहार्य कारणों से विमान को चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बंगलुरु से कानपुर जा रही इंडिगो की उड़ान कानपुर में लैंड नहीं हो सकी। फ्लाइट को डायवर्ट कर आनन-फानन लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्रियों को कानपुर ले जाने के लिए एयरलाइन की ओर से पर्याप्त इंतजाम नहीं कराने से नाराज पैसेंजरों ने हंगामा किया। एक बुजुर्ग मरीज को डायलिसिस के लिए कानपुर जाना था, उन्हें प्राइवेट टैक्सी करनी पड़ी, जिससे असुविधाएं हुईं।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-6815 बंगलुरु से सुबह करीब साढ़े दस बजे उड़ान भरकर दोपहर एक बजे कानपुर पहुंचती है। गत दिवस फ्लाइट की लैंडिंग कानपुर में नहीं हो सकी। अपरिहार्य कारणों से विमान को चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
पैसेंजर तेजस्व तिवारी ने इंडिगो एयरलाइन प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई कि बंगलुरु से कानपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-6815 में उनके बुजुर्ग पिता यात्रा कर रहे थे। जिसका पीएनआर जेजेड9सी3आर था। फ्लाइट को कानपुर की जगह डायवर्ट कर लखनऊ लाया गया और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उनके पिता किडनी की बीमारी से ग्रस्त हैं। उनकी डायलिसिस होनी थी। पर फ्लाइट को लखनऊ लैंड करवा देने से डायलिसिस में अनावश्यक देरी हुई। उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद एयरलाइन की ओर से यात्रियों को कानपुर भेजने के लिए जिस बस की व्यवस्था की गई, उसकी भी डिटेल नहीं साझा की गई। न ही बस समय पर आई, जिससे अन्य यात्रियों को भी दिक्कतें हुईं। मजबूरन उनके पिता को प्राइवेट टैक्सी कर कानपुर जाना पड़ा, जिससे उन्हें असुविधाओं का सामना करना पड़ा। तेजस्व तिवारी की शिकायत पर इंडिगो प्रशासन से यात्री से खेद जताया है।
विज्ञापन