{"_id":"65312fe4dff4a8d897023035","slug":"lucknow-news-case-against-assistant-excise-commissioner-for-acquiring-disproportionate-assets-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सहायक आबकारी आयुक्त पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सहायक आबकारी आयुक्त पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस
Thu, 19 Oct 2023 07:03 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 19 Oct 2023 07:03 PM IST
सार
गोण्डा में वर्ष 2020 में जिला आबकारी अधिकारी के पद पर तैनात रहने के दौरान शासन ने उनकी संपत्तियों की खुली जांच कराई थी, जिसमें दोषी पाये जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति
- फोटो : सांकेतिक चित्र
विस्तार
फर्रुखाबाद की कायमगंज आसवानी में तैनात सहायक आबकारी आयुक्त निरंकार नाथ पांडेय के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है। गोण्डा में वर्ष 2020 में जिला आबकारी अधिकारी के पद पर तैनात रहने के दौरान शासन ने उनकी संपत्तियों की खुली जांच कराई थी, जिसमें दोषी पाये जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विजिलेंस की खुली जांच में सामने आया कि लखनऊ में कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी निरंकार नाथ पांडेय निर्धारित जांच अवधि के दौरान अपनी आय से समस्त वैध स्रोतों से कुल 94,28,605 रुपये अर्जित किए थे, जबकि उन्होंने चल-अचल संपत्तियों को खरीदने और भरण पोषण में 1,16,02,669 रुपये व्यय किए। इस बारे में जब उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया, तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर शासन ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति प्रदान कर दी।
विज्ञापन