{"_id":"65a56aad748d697a62099e16","slug":"lucknow-news-brajesh-pathak-said-what-did-not-happen-to-lord-shri-ram-how-will-it-happen-to-lord-shri-krish-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : ब्रजेश पाठक ने कहा, जो प्रभु श्रीराम का नहीं हुआ वो भगवान श्रीकृष्ण का कैसे होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : ब्रजेश पाठक ने कहा, जो प्रभु श्रीराम का नहीं हुआ वो भगवान श्रीकृष्ण का कैसे होगा
Mon, 15 Jan 2024 10:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:56 PM IST
सार
कहा कि अखिलेश यादव ने यादव समाज का इस्तेमाल हमेशा वोट बैंक के रूप में किया गया। कभी भी उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जो प्रभु श्री राम का नहीं हुआ, वो भगवान श्रीकृष्ण का कैसे होगा। जो श्रीकृष्ण का नहीं हुआ वो यदुवंशी समाज का कैसे हो सकता है? सोमवार को राजधानी के एक होटल में यादव मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने यादव समाज का इस्तेमाल हमेशा वोट बैंक के रूप में किया गया। कभी भी उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया।
विज्ञापन
यादव समाज के राजनीतिक एवं सामाजिक उन्नति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाठक ने कहा कि यादव समाज मौका परस्त राजनीतिक पार्टियो से सावधान रहें। श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला अदालत में है । सरकार यादव साज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यादव समाज के बगैर समाज की पूर्णता नहीं है। यादव समाज ने शुरुआत से ही भारत की संस्कृति को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब भी समाज में अत्याचार व अनाचार बढ़े, तो यादव समाज ने उसे खत्म करने की पहल की।
विज्ञापन
भगवान परशुराम ने श्रीकृष्ण को सौप था सुदर्शन चक्र
ब्रजेश पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम ने कई सालों की तपस्या के बाद सुदर्शन चक्र हासिल किया। जिसे उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को ही दिया। उन्होंने कहा कि यादव समाज खुद को अकेला न समझ ।
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी के एमएलसी लाल बिहारी यादव ने शिक्षा पर जोर देते हुये कहा कि बिना अच्छी शिक्षा के समाज का विकास संभव नही है। इसके लिए हम सभी को चाहिए कि अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएं।
यादव मंच के मुख्य संयोजक अनुराग यादव ने कहा कि समाज आज जिस स्थिति में हैं उस पर आत्मविश्लेषण कर यादव समाज अब नई ऊर्जा के साथ बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ चला है। इस मुहिम में जो भी समाज को सहयोग करेगा उसे पूरे यादव समाज का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उन्होंने सामाजिक पिछडेपन को दूर करने के लिये उन्होंने आर्थिक आजादी पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक अनुराग यादव, अशोक यादव, मनीष यादव, सी.एल. यादव, राजाराम यादव, देवेंद्र यादव सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे।