{"_id":"6519b3bb494bcd67df059996","slug":"lucknow-news-body-of-hospital-operator-s-wife-found-hanging-accused-of-murder-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अस्पताल संचालक की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अस्पताल संचालक की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला, हत्या का आरोप
Sun, 01 Oct 2023 11:30 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:30 PM IST
सार
लखनऊ में ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में ब्राइट केयर अस्पताल के संचालक की पत्नी सुषमा पाल (22) का शव फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में ठाकुरगंज थानाक्षेत्र में ब्राइट केयर अस्पताल के संचालक की पत्नी सुषमा पाल (22) का शव फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
हरदोई के मल्लावां निवासी संदीप पाल के मुताबिक, बहन सुषमा पाल की शादी फरवरी में हरदोई के कछैवना के डॉ. विजय पाल के साथ की थी। कुछ वक्त बाद वह ठाकुरगंज के लालाबाग में आकर रहने लगे। विजयपाल का पारा के भपटामऊ क्रॉसिंग के पास ब्राइट केयर नाम से हॉस्पिटल है। संदीप ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले सात लाख नकद और कार की मांग कर रहे थे। पूरी न होने पर सुषमा को प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देते थे। उसे मायके भी नहीं आने देते थे। अक्सर वह फोन कर शिकायत करती थी। रविवार सुबह सुषमा का शव ससुराल में फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस से सूचना पाकर सुषमा के मायके वाले भी पहुंच गए। हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुषमा की मौत का कारण हैंगिंग आया है। इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि जल्द केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में पता चला है कि सुषमा और उनके पति डॉ. विजय के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन