{"_id":"659d70b3b36e2768490864b5","slug":"lucknow-news-board-examinations-of-sanskrit-school-from-15th-to-29th-february-approval-given-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : संस्कृत विद्यालय की बोर्ड परीक्षाएं 15 से 29 फरवरी तक, परीक्षा समिति की बैठक में लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : संस्कृत विद्यालय की बोर्ड परीक्षाएं 15 से 29 फरवरी तक, परीक्षा समिति की बैठक में लगी मुहर
Tue, 09 Jan 2024 09:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 09 Jan 2024 09:44 PM IST
सार
यह निर्णय मंगलवार को विधान परिषद सदस्य श्रीशचन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई उतर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में दो हजार से अधिक राजकीय, एडेड व निजी संस्कृत विद्यालयों में बोर्ड परीक्षाएं 15 से 29 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। 10वीं, 11वीं व 12वीं (पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा प्रथम, उत्तर मध्यमा द्वितीय) क्लास की बोर्ड परीक्षा होगी। इसमें लगभग 49 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं प्रदेश में 230 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
यह निर्णय मंगलवार को विधान परिषद सदस्य श्रीशचन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई उतर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। बता दें कि परिषद ने पूर्व में यह तय कर लिया था कि इस बार नौवीं में बोर्ड की जगह गृह परीक्षा होगी। वहीं 10 से 24 जनवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा समिति ने समय से परीक्षा परिणाम देने के लिए 12 मूल्यांकन केंद्रों का भी निर्धारण किया।
विज्ञापन
परिषद के सचिव शिवलाल ने बताया कि इसी क्रम में हुई मान्यता समिति की बैठक में इंटर स्तर के चार कॉलेजों की मान्यता को भी हरी झंडी दी गई। इसमें एक कॉलेज अयोध्या, एक प्रतापगढ़, दो सिद्धार्थनगर के हैं। वहीं चार कॉलेजों को पुरोहित, योग, वास्तु शास्त्र व ज्योतिष में डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की भी सहमति दी गई। यह कॉलेज व कोर्स नए सत्र से चलेंगे। बैठक में शिक्षण सत्र 2024-25 के लिए छुट्टियों की संशोधित सूची जारी करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में जेपी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन