फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: BJP will prepare two crore Vikas Bharat ambassadors, campaign will start from December 7

Lucknow News : दो करोड़ विकास भारत एम्बेसडर तैयार करेगी भाजपा, सात दिसम्बर से शुरू होगा अभियान

Tue, 05 Dec 2023 08:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 05 Dec 2023 08:27 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश में दो करोड़ से अधिक लोगों को नमो एप से जोड़कर विकसित भारत एम्बेसडर बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  सात दिसम्बर को नमो एप पर “विकसित भारत एम्बेसडर” नामक मॉड्यूल लांच करेंगे।

विज्ञापन
Lucknow News: BJP will prepare two crore Vikas Bharat ambassadors, campaign will start from December 7
Namo App

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में दो करोड़ से अधिक लोगों को नमो एप से जोड़कर विकसित भारत एम्बेसडर बनाएगी।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात दिसम्बर को नमो एप पर “विकसित भारत एम्बेसडर” नामक मॉड्यूल लांच करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह तथा मोदी एप के राष्ट्रीय संयोजक कुलदीप सिंह चहल ने वर्चुअल माध्यम से क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष तथा जिला प्रभारियों तथा सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, ब्लाक प्रमुखों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता को नमो एप से जोड़ना है। इसके साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा अधिक से अधिक लोगो को विकसित भारत एम्बेसडर बनाना है। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री  संजय राय ने किया।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि नमो एप हमारी संगठनात्मक क्रियाशीलता के प्रदर्शन का सशक्त प्लेटफार्म है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी द्वारा सात दिसम्बर से लांच होने वाले “विकसित भारत एम्बेसडर” मॉड्यूल के माध्यम से एक-एक कार्यकर्ता तथा नागरिकों के द्वारा किए जाने वाले संगठनात्मक कार्यों तथा रचनात्मक कार्यों को बड़ा कैनवास मिलेगा। जो स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह ने कहा कि बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता के मल्टीमीडिया मोबाइल में नमो एप डाउनलोड कराना है। इसके साथ ही सात दिसम्बर से ही अभियान चलाकर “विकसित भारत एम्बेसडर” मॉड्यूल से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल से लेकर बूथ तक के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सांसद विधायक से लेकर सभी जनप्रतिनिधि प्रदेश द्वारा लिए गए दो करोड़ लोगों को अभियान से जोड़ने के लक्ष्य से अधिक परिणाम देने में सहभागी बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी एप के राष्ट्रीय संयोजक कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि जिला स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित कर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को “विकसित भारत एम्बेसडर” से लोगों को जोड़ने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे प्रशिक्षित कार्यकर्ता लोगों को जोड़ने में प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।


वर्चुअल बैठक में प्रमुख रूप से केन्द्र सरकार के मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, जनरल वीके सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति,  कौशल किशोर,  अजय मिश्रा टेनी, भानु प्रताप वर्मा, पंकज चौधरी, एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री  सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह,  अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान सहित बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed