फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: BJP's second list after March 8, allies may get five to six seats.

Lucknow News: भाजपा की दूसरी सूची आठ मार्च के बाद, सहयोगी दलों को मिल सकती है पांच से छह सीटें

Sun, 03 Mar 2024 11:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 03 Mar 2024 11:10 PM IST
सार

भाजपा ने पहले चरण में यूपी की 80 में से 51 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। भाजपा ने 29 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए है।

विज्ञापन
Lucknow News: BJP's second list after March 8, allies may get five to six seats.
भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची 8 मार्च के बाद आएगी। दूसरी सूची में एनडीए के घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल, अपना दल (एस) के प्रत्याशियों के साथ सीटों का बंटवारा भी होगा।

विज्ञापन


भाजपा ने पहले चरण में यूपी की 80 में से 51 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। भाजपा ने 29 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए है। पश्चिमी यूपी में बिजनौर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, मैनपुरी, मेरठ, हाथरस, फिरोजाबाद, बागपत, रूहेलखंड में बरेली, बदायूं, पीलीभीत, अवध में सुल्तानपुर, बहराइच, कैसरगंज, रायबरेली, पूर्वांचल में घोसी, कौशांबी, प्रयागराज, गाजीपुर, मिर्जापुर, मछली शहर, बलिया, भदोही, देवरिया, राबर्टसगंज, मिर्जापुर और फूलपुर सीट, बुंदेलखंड में कानपुर में प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शनिवार को रालोद के एनडीए में विधिवत शामिल होने के बाद बिजनौर और बागपत गठबंधन में रालोद को देने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। लेकिन रालोद भाजपा की हारी हुई अमरोहा सीट पर भी दावेदारी पेश कर रही है। अमरोहा में करीब एक लाख से अधिक जाट मतदाता हैं। रालोद ने इस सीट को जीतने का पक्का दावा भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सुभासपा को घोसी सीट गठबंधन में मिल सकती है। घोसी के मौजूदा सांसद अजय राय सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का प्रयास कर रहे हैं। अपना दल एस को मिर्जापुर और रार्बट्सगंज सीट मिलने की संभावना है। हालांकि अपना दल के नेता एक सीट बदलना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा रालोद, सुभासपा और अपना दल एस को गठबंधन में कुल पांच से छह सीटें दे सकती है। शेष 23 या 24 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी उतरेंगे। सूत्रों के मुताबिक आगामी 7 मार्च को भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। बैठक में दूसरी सूची के लिए प्रत्याशी तय किए जाएंगे। ऐसे में 8 मार्च या उसके बाद दूसरी सूची घोषित होगी।


मेनका और वरुण पर रहा चर्चाओं का दौर
सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी और पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी को पहली सूची में टिकट न देकर पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। मेनका और वरुण का भाजपा में विरोध होने के चलते उनका निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्तर से होना है। रविवार को दिनभर प्रशासनिक और राजनीतिक हल्कों में उनके टिकट कटने की चर्चा रही। प्रयागराज से डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और कैसरगंज से ब्रजभूषण शरण सिंह के टिकट की घोषणा नहीं होने पर भी अटकलों का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed