फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Becomes Assistant Sub Inspector by submitting fake diploma certificate

Lucknow News : फर्जी डिप्लोमा का प्रमाण पत्र लगाकर बन गया सहायक उप निरीक्षक, भर्ती बोर्ड ने दर्ज कराई एफआईआर

Sat, 07 Oct 2023 10:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 07 Oct 2023 10:47 PM IST
सार

सहायक उप निरीक्षक (लेखा) भर्ती परीक्षा में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज के जरिये एक अभ्यर्थी चयनित हो गया। गोपनीय शिकायत पर जब जांच हुई तब इसका खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Lucknow News: Becomes Assistant Sub Inspector by submitting fake diploma certificate
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सहायक उप निरीक्षक (लेखा) भर्ती परीक्षा में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज के जरिये एक अभ्यर्थी चयनित हो गया। गोपनीय शिकायत पर जब जांच हुई तब इसका खुलासा हुआ। भर्ती बोर्ड के डीएसपी ने शुक्रवार को हुसैनगंज थाने में अभ्यर्थी पर एफआईआर दर्ज की है। उसका चयन भी निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


वर्ष 2021 में सहायक उप निरीक्षक (लेखा) पदों पर सीधी भर्ती में अयोध्या के ओमपुरम कालोनी निवासी कृष्ण कुमार गिरि ने आवेदन किया था। परीक्षा में सफल होने के बाद वह शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी पास हो गया था। जिसके बाद उप निरीक्षक लेखा पद पर उसका चयन हो गया था। कृष्ण कुमार ने शैक्षणिक दस्तावेजाें में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस (पीजीडीसीए) प्रमाण पत्र लगाया था। दावा किया था कि छात्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर(सीएसजेएमयू) से संबद्ध संस्थान आजाद महाविद्यालय भीतरगांव घाटमपुर से उसने ये डिप्लोमा किया था। इस दस्तावेज के सत्यापन के लिए भर्ती बोर्ड ने अयोध्या पुलिस को निर्देशित किया था। जब जांच हुई तो सीएसजेएमयू की तरफ से जानकारी उपलब्ध कराई गई कि इस नाम से कोई छात्र ने पीजीडीएसीए का डिप्लोमा नहीं किया है। मतलब अभ्यर्थी ने फर्जी प्रमाण पत्र लगाकार नौकरी पाई। इसलिए अब भर्ती बोर्ड के डीएसपी एहसान उल्लाह खान ने उस पर धोखाधड़ी करने की एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed