{"_id":"655a0e2e1a861f604d0e4d75","slug":"lucknow-news-ats-arrested-five-criminals-who-committed-murder-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : एटीएस ने सुपारी लेकर हत्या करने वाले पांच बदमाशों को लखनऊ से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : एटीएस ने सुपारी लेकर हत्या करने वाले पांच बदमाशों को लखनऊ से किया गिरफ्तार
Sun, 19 Nov 2023 07:01 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 19 Nov 2023 07:01 PM IST
सार
उन्नाव पुलिस ने पांचों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ से मदद मांगी थी। एसटीएफ को सूचना मिली कि इस गिरोह के सदस्य आगरा एक्सप्रेस-वे पुल के निकट मिलने वाले हैं। जिसके बाद घेराबंदी कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
UP ATS
विस्तार
एसटीएफ ने सुपारी लेकर उन्नाव में संतोष यादव की हत्या करने वाले पांच बदमाशों को शनिवार को राजधानी के पारा थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ की गिरफ्त में आए उन्नाव निवासी इरफान अली, गोलू, हरदोई निवासी इमरान उर्फ लद्दन, लखनऊ निवासी शारूख व जमशेद के खिलाफ लूट, हत्या और गोकशी के मुकदमे पूर्व में दर्ज हो चुके हैं। उनको लखनऊ की रहीमाबाद थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। उनके पास से तमंचा, कारतूस, मोबाइल, दो चौपहिया वाहन और 11,080 रुपये बरामद हुए है।
विज्ञापन
उन्नाव पुलिस ने पांचों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ से मदद मांगी थी। एसटीएफ को सूचना मिली कि इस गिरोह के सदस्य आगरा एक्सप्रेस-वे पुल के निकट मिलने वाले हैं। जिसके बाद घेराबंदी कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में गोलू उर्फ सलमान ने बताया कि बीती 17 अक्टूबर की रात आठ बजे वह अपने साथी इमरान, शारूख व चांद के साथ मिलकर औरास निवासी संतोष यादव तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह हत्या इरफान उर्फ फन्ना के कहने पर की थी, जिसके बदले उन्हें अच्छी रकम देने का वादा किया गया था। इरफान और संतोष यादव के बीच चुनावी रंजिश थी। संतोष यादव उसके अवैध धंधों आदि की मुखबिरी कर परेशान करता था। इसी वजह से उसने सुपारी देकर संतोष यादव की हत्या करा दी। वहीं जमशेद ने पूछताछ में बताया कि वह जमीन की खरीद फरोख्त का काम इरफान उर्फ फन्ना के साथ मिलकर करता है। वह गिरोह को असलहे और छिपने के ठिकाने मुहैया कराता था।
विज्ञापन