फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Assets worth Rs 4.79 crore of directors of Pierce India Company, which embezzled investors' inco

Lucknow News : निवेशकों की कमाई को हड़पने वाली पीयर्स इंडिया कंपनी के निदेशकों की 4.79 करोड़ की संपत्ति जब्त

Thu, 28 Dec 2023 11:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Dec 2023 11:27 PM IST
सार

ईडी ने बृहस्पतिवार को कंपनी और उसके निदेशक आलोक त्रिपाठी के बैंक में जमा 3.77 करोड़ रुपये की धनराशि के साथ मुरादाबाद, बदायूं, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और गुजरात के मेहसाणा में स्थित 1.02 करोड़ रुपये कीमत की जमीन को जब्त करने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Lucknow News: Assets worth Rs 4.79 crore of directors of Pierce India Company, which embezzled investors' inco
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय ने निवेशकों की गाढ़ी कमाई को हड़पने वाली कंपनी मेसर्स पीयर्स इंडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड की 4.79 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया है। ईडी ने बृहस्पतिवार को कंपनी और उसके निदेशक आलोक त्रिपाठी के बैंक में जमा 3.77 करोड़ रुपये की धनराशि के साथ मुरादाबाद, बदायूं, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और गुजरात के मेहसाणा में स्थित 1.02 करोड़ रुपये कीमत की जमीन को जब्त करने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


बता दें कि ईडी ने यूपी के कई जिलों में मेसर्स पीयर्स इंडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड और उसके निदेशकों आलोक कुमार त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, विष्णु कांत त्रिपाठी और अन्य के खिलाफ दर्ज विभिन्न एफआईआर और शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि कंपनी ने निवेशकों को जमीन खरीदने पर अत्यधिक रिटर्न का झूठा आश्वासन देकर निवेश कराया। बाद में निवेशकों की 25 करोड़ रुपये की रकम को वापस करने के बजाय कई राज्यों में संपत्तियों को खरीदा। ईडी इस मामले की आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed