{"_id":"640f7320ca04872cd1012863","slug":"lucknow-news-akhilesh-yadav-said-bjp-will-get-answer-in-municipal-elections-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, नगर निकाय चुनाव में मिलेगा भाजपा को जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, नगर निकाय चुनाव में मिलेगा भाजपा को जवाब
Tue, 14 Mar 2023 12:31 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:31 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। वाराणसी में वीवीआईपी संसदीय क्षेत्र में 25000 अवैध निर्माण हो गए जिनमें से अधिकांश में भाजपा के प्रश्रय प्राप्त लोगों की संलिप्तता है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता नगर निकाय चुनाव में भाजपा को महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्था का जवाब देगी। भाजपा सरकार ने अपने घपले छिपाने और विपक्षी दलों के नेताओं की छवि को खराब करने और बदनाम करने के लिए ईडी और सीबीआई को हथियार बना लिया है। भाजपा सरकार में शहरों में हर तरफ कूड़ा ही कूड़ा है। भाजपा सरकार नगरों के सीवर सिस्टम को ठीक नहीं कर पाई, लेकिन हाउस टैक्स और वाटर टैक्स बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। वाराणसी में वीवीआईपी संसदीय क्षेत्र में 25000 अवैध निर्माण हो गए जिनमें से अधिकांश में भाजपा के प्रश्रय प्राप्त लोगों की संलिप्तता है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा से भी ज्यादा मजबूत तैयारी करने में जुटे हैं। देश में संविधान को बचाने की लड़ाई सबको मिलकर लड़नी होगी। उन्होंने जनता को एकजुट करने पर जोर दिया और कहा कि संविधान बचाने के लिए लोगो को ज्यादा से ज्यादा वोट डालने होंगे।
विज्ञापन