{"_id":"62ece90fe392ce01991ce94b","slug":"lucknow-news-akhilesh-yadav-said-bjp-can-get-riots-done-with-tricolor-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, तिरंगा यात्रा के साथ दंगा करवा सकती है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा, तिरंगा यात्रा के साथ दंगा करवा सकती है भाजपा
Fri, 05 Aug 2022 03:25 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Aug 2022 03:25 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष ने माना कि कीर्ति कोल के पर्चा रद्द होने में उनके ऑफिस की बड़ी गलती रही। उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेस की जांच सीबीसीआईडी से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब कभी सपा की सरकार बनी तो जातीय जनगणना करवाई जाएगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग हमेशा बांट कर राजनीति करते हैं। डिप्टी सीएम पिछड़े हैं इसलिए उनको आगे करके वो ये दिखाना चाहते हैं कि भाजपा उनके साथ हैं। अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र की जयंती पर मीडिया से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लिए जनेश्चर मिश्रा ने जीवन भर संघर्ष किया है। आज उनके ही आदर्श की राह पर सपा चलती है। जब वो बोलते थे तो पिन ड्राप साईलेंस का माहौल सदन में रहता था। जीवन भर समाजवादी राह के लिए उन्होंने संघर्ष किया। एक सवाल के जवाब में कहा कि पूरे देश को यह बात समझनी चाहिए कि आरएसएस की पॉलीटिकल पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है।
आरएसएस के लोगो ने वर्षों तक झंडा नहीं लगाया। बीजेपी तिरंगा यात्रा के साथ दंगा भी करवा सकती है। कासगंज में पिछले समय तिरंगा यात्रा में दंगा हुआ था। कासगंज में भारतीय जनता पार्टी ने ही हिंदू मुसलमान के नाम पर दंगा कराया था। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब कभी सपा की सरकार बनी तो जातीय जनगणना करवाई जाएगी। जनेश्वर मिश्र पार्क में समाजवादियों ने सबसे ऊंचा झंडा लगवाया था।सपा अध्यक्ष ने माना कि कीर्ति कोल के पर्चा रद्द होने में उनके ऑफिस की बड़ी गलती रही। उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेस की जांच सीबीसीआईडी से कराने की मांग की।