{"_id":"64460c85eb513735c3010005","slug":"lucknow-news-akhilesh-yadav-made-strong-remarks-on-archana-yadav-joining-bjp-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश यादव ने अर्चना यादव के भाजपा में जाने पर की तल्ख टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश यादव ने अर्चना यादव के भाजपा में जाने पर की तल्ख टिप्पणी
Mon, 24 Apr 2023 10:28 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:28 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी का दावा करनेवालों का दिवालियापन देखिए कि उनके पास चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी तक नहीं है। या तो भाजपा के पास कोई कार्यकर्ता नहीं है या फिर भाजपा में अपने कार्यकर्ताओं को टिकट न देकर अपमान करने की परंपरा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शाहजहांपुर से सपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा के भाजपा में जाने और पार्टी द्वारा महापौर पद का उम्मीदवार घोषित करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखी टिप्पणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करनेवालों का दिवालियापन देखिए कि उनके पास चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी तक नहीं है। इसका मतलब या तो भाजपा के पास कोई कार्यकर्ता नहीं है या फिर भाजपा में अपने कार्यकर्ताओं को टिकट न देकर अपमान करने की परंपरा है। भाजपा अंदरूनी लड़ाई में उलझी है।
विज्ञापन