{"_id":"63025c2cdec4f30ea9757ff6","slug":"lucknow-news-akhilesh-said-farmers-battered-government-busy-in-rhetoric-declared-mlc-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अखिलेश ने कहा, किसान पस्त, सरकार बयानबाजी में मस्त, एमएलसी उम्मीदवार घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अखिलेश ने कहा, किसान पस्त, सरकार बयानबाजी में मस्त, एमएलसी उम्मीदवार घोषित
Sun, 21 Aug 2022 09:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 21 Aug 2022 09:54 PM IST
सार
सपा ने दो विधान परिषद सदस्य उम्मीदवार घोषित किया है। इसमें कानपुर- उन्नाव खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कानपुर नगर के पतारा ब्लाक के रामसारी निवासी प्रियंका पत्नी जयवीर सिंह एवं कानपुर- उन्नाव खड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कानपुर नगर के रावतपुर गांव निवासी डॉ. कमलेश यादव को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के सत्ता में रहते पांच वर्ष पांच महीने हो चुके हैं लेकिन उसके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में विकास की एक भी ईंट नहीं रखी गई है। भाजपा राज में सर्वाधिक पीड़ित प्रदेश का किसान है। उसे हर तरह से छला जा रहा है। बाढ़ और सूखा दोनों से वह परेशान है पर सरकार केवल बयानबाजी से ही समस्याओं का समाधान करने का नाटक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार अपने पिछले पूरे कार्यकाल की स्थितियों का केवल आंकलन कर पाई है। लगभग 52 जिलों पर सूखे की आशंका है। खरीफ फसल प्रभावित है। बड़ी तादात में बुवाई नहीं हो पाई है। इसी तरह कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की समस्या है। वाराणसी, बलिया, प्रयागराज के नीचले इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। कई जगह घरो में पानी घुस गया है। इसके बाद भी सरकार के पास कोई पुख्ता रणनीति नहीं है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने किसान को सिर्फ धोखा दिया है। किसान को सम्माननिधि देने के बाद अब उल्टे उसको अपमानित कर वसूली की जा रही है। जनता अब 2024 के चुनाव में उसे सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
एमएलसी उम्मीदवार घोषित
सपा ने दो विधान परिषद सदस्य उम्मीदवार घोषित किया है। इसमें कानपुर- उन्नाव खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कानपुर नगर के पतारा ब्लाक के रामसारी निवासी प्रियंका पत्नी जयवीर सिंह एवं कानपुर- उन्नाव खड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कानपुर नगर के रावतपुर गांव निवासी डॉ. कमलेश यादव को उम्मीदवार बनाया है।