फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Agra gets projects worth Rs 100 crore on Atal ji's birthday

Lucknow News : अटल जी के जन्मदिन पर आगरा को 100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Tue, 19 Dec 2023 10:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 19 Dec 2023 10:06 PM IST
सार

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म स्थली बटेश्वर में 101 प्राचीन व विख्यात मंदिरों का समूह है। यहां काफी लोग दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। यहां यमुना पूरब से पश्चिम की ओर बहती है और इन मंदिर समूहों को स्पर्श करते हुए फिर पश्चिम से पूरब की ओर चली जाती हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: Agra gets projects worth Rs 100 crore on Atal ji's birthday
Atal Bihari Vajpayee - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 दिसंबर को बटेश्वर (आगरा) में लगभग 100 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। यह सभी परियोजनाएं संस्कृति व पर्यटन विभाग की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आगरा व मथुरा के लिए हेलीपोर्ट सेवाओं का शुभारंभ भी करेंगे।

विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म स्थली बटेश्वर में 101 प्राचीन व विख्यात मंदिरों का समूह है। यहां काफी लोग दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। यहां यमुना पूरब से पश्चिम की ओर बहती है और इन मंदिर समूहों को स्पर्श करते हुए फिर पश्चिम से पूरब की ओर चली जाती हैं। इसे सिद्ध क्षेत्र भी कहा जाता है। इस क्षेत्र के धार्मिक स्थलों की काफी मान्यता है।
विज्ञापन


इसे ध्यान में रखते हुए पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित की गई हैं। देशी-विदेशी सैलानी भी ताजमहल का दीदार करने के बाद इन स्थलों की ओर आकर्षित होंगे, इसी के दृष्टिगत बटेश्वर में पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। 25 दिसंबर को हेलीकाप्टर सेवाओं का भी शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा व मथुरा वृन्दावन के आस-पास के पर्यटन स्थलों की एयर सफारी व एयर परिक्रमा की सुविधा हेलीकाप्टर से दी जायेगी। इसके शुरू होने से देशी-विदेशी पर्यटक आगरा, मथुरा घूमने के साथ ही बटेश्वर की तरफ भी आयेंगे। इसके माध्यम से पवित्र गोवर्धन की परिक्रमा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। एयर सफारी से ताजमहल का भव्य दृश्य भी देखा जा सकेगा।

इन योजनाओं का होगा शिलान्यास
परियोजना का नाम- धनराशि लाख में
जैन तीर्थ स्थल का विकास- 274.35
बटेश्वर मंदिर काम्प्लेक्स (घाट)- 2401.16
बटेश्वर मंदिर काम्प्लेक्स (एकीकृत विकास कार्य)- 2408.62
प्राचीन मंदिरों का हेरिटेज कन्जर्वेशन- 1757.20
प्राचीन पवित्र कुंड का पर्यटन विकास- 1319.27
प्राचीन मंदिरों में फसाड लाइटिंग- 992.23
लेजर शो की व्यवस्था/शुरुआत- 453.80
अटल जी की जन्म स्थली पर स्मारक का निर्माण- 650.90
वन क्षेत्र ईको टूरिज्म- 193.90
कुल- 104 करोड़ 51 लाख

लोकार्पण की योजनाएं
- अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक संकुल केन्द्र के भवन का लोकार्पण
- अटल जी की मूर्ति का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed