Lucknow: फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय की हत्या के बाद दर्जनों डिलीवरी ब्वॉय ने किया प्रदर्शन, रखी ये मांगें
डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले युवकों ने कहा कि हम अपनी सुरक्षा के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही मांग करते हैं कि भरत के परिजनों को न्याय दिया जाए और हमें भी सुरक्षा प्रदान की जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय भरत कुमार प्रजापति की हत्या के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर फ्लिपकार्ट के अन्य दर्जनों डिलीवरी ब्वॉय ने भी प्रदर्शन किया। इसमें भरत के परिजन भी शामिल हुए।
सभी ने भरत के हत्यारों को फांसी की सजा देने, परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। चिनहट स्थित फ्लिपकार्ट के वेयरहाउस पर प्रदर्शन करते हुए डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाले युवकों ने कहा कि हम अपनी सुरक्षा के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही मांग करते हैं कि भरत के परिजनों को न्याय दिया जाए और हमें भी सुरक्षा प्रदान की जाए। उनके प्रदर्शन के कारण फ्लिपकार्ट के पार्सल का काम आज ठप हो गया है।
ये भी पढ़ें - भरत हत्याकांड में नया खुलासा, बहन के सामने साथी की मदद से गजानन कार में ले गया था लाश
ये भी पढ़ें - डिलीवरी बॉय हत्याकांड: मुख्य आरोपी ने बाराबंकी कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस की तीन टीमें खाक छानती रह गईं
वहीं, हत्याकांड के मुख्य आरोपी गजानन दुबे उर्फ दुबे ने बुधवार को बाराबंकी कोर्ट में सरेंडर कर दिया और जेल चला गया। पुलिस की तीन टीमें खाक छानती रह गईं। अब चिनहट पुलिस उसको कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी देगी। उधर अभी भी इंदिरा नहर में एसडीआरएफ की टीम भरत की तलाश में जुटी है। नहर से सटे थाना क्षेत्रों से भी संपर्क कर जानकारी साझा की है।
चिनहट सतरिख के सविता विहार निवासी भरत 24 सितंबर को एक लाख रुपये के कीमत के दो मोबाइल डिलीवर करने के लिए इलाके में गए थे। इस दौरान मोबाइल और कैश लूटने के बाद गजानन दुबे और उसके साथी आकाश शर्मा ने भरत की हत्या कर दी थी। शव बैग में भरकर बाराबंकी में माती में जाकर इंदिरा नहर में फेंक दिया था।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इंस्पेक्टर चिनहट अश्विनी चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी गजानन पर बाराबंकी के कुर्सी थाने में अमानत में खयानत की धारा का केस वर्ष 2021 में दर्ज हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद इसी केस में बुधवार को सरेंडर कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.