{"_id":"66fd5a500890597781042ad6","slug":"delivery-boy-murder-case-main-accused-surrenders-in-barabanki-court-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी बॉय हत्याकांड: मुख्य आरोपी ने बाराबंकी कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस की तीन टीमें खाक छानती रह गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी बॉय हत्याकांड: मुख्य आरोपी ने बाराबंकी कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस की तीन टीमें खाक छानती रह गईं
Thu, 03 Oct 2024 12:14 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:14 AM IST
सार
अभी भी इंदिरा नहर में एसडीआरएफ की टीम भरत की तलाश में जुटी है। नहर से सटे थाना क्षेत्रों से भी संपर्क कर जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
डिलीवरी ब्वॉय हत्या में नया अपडेट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिलीवरी बॉय भरत कुमार प्रजापति 32 हत्याकांड का मुख्य आरोपी गजानन दुबे उर्फ दुबे बुधवार को बाराबंकी कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया। पुलिस की तीन टीमें खाक छानती रह गईं। अब चिनहट पुलिस उसको कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी देगी। उधर अभी भी इंदिरा नहर में एसडीआरएफ की टीम भरत की तलाश में जुटी है। नहर से सटे थाना क्षेत्रों से भी संपर्क कर जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
चिनहट सतरिख के सविता विहार निवासी भरत 24 सितंबर को एक लाख रुपये के कीमत के दो मोबाइल डिलीवर करने के लिए इलाके में गए थे। इस दौरान मोबाइल और कैश लूटने के बाद गजानन दुबे और उसके साथी आकाश शर्मा ने भरत की हत्या कर दी थी। शव बैग में भरकर बाराबंकी में माती में जाकर इंदिरा नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इंस्पेक्टर चिनहट अश्विनी चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी गजानन पर बाराबंकी के कुर्सी थाने में अमानत में खयानत की धारा का केस वर्ष 2021 में दर्ज हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद इसी केस में बुधवार को सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन