फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: About two dozen IPS officers including ADG of Meerut and Gorakhpur zone will be transferred

Lucknow News : मेरठ और गोरखपुर जोन के एडीजी समेत करीब दो दर्जन आईपीएस का होगा तबादला

Fri, 29 Dec 2023 01:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Dec 2023 01:59 PM IST
सार

जोन, रेंज, कमिश्नरेट और जिलों में तैनात ऐसे अधिकारी भी हटाए जाएंगे, जिन्होंने वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव कराया था लेकिन उनका तबादला नहीं किया गया।

विज्ञापन
Lucknow News: About two dozen IPS officers including ADG of Meerut and Gorakhpur zone will be transferred
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

राज्य सरकार अगले महीने दो जोन के एडीजी समेत करीब दो दर्जन आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर करने की तैयारी में है। चुनाव आयोग के निर्देश पर एक जगह बीते तीन वर्ष से तैनात अधिकारियों को हटाया जाना है। 

विज्ञापन


शासन द्वारा ऐसे अधिकारियों की फेहरिस्त तैयार कर ली गयी है। वहीं, चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक करीब 250 पीपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया जा चुका है। जिन आईपीएस का तबादला किया जाना है, उनमें मेरठ के एडीजी जोन राजीव सबरवाल, गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार, अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात एसपी पीके तिवारी, रईस अख्तर, एसएम कासिम आबिदी, श्याम नारायण सिंह और नोएडा कमिश्नरेट में तैनात एसपी हरीश चंदर शामिल हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा बीते विधानसभा चुनाव से तैनात जिन अधिकारियों को हटाया जाना है, उनमें वाराणसी के एडीजी जोन रामकुमार, कानपुर के आईजी रेंज प्रशांत कुमार द्वितीय, झांसी के डीआईजी जोगेंद्र कुमार, कानपुर कमिश्नरेट में तैनात सलमान ताज पाटिल, प्रमोद कुमार, आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य, वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात अमित कुमार प्रथम, विक्रांत वीर, राम सेवक गौतम, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अपर्णा रजत कौशिक, बदायूं के एसपी ओमप्रकाश सिंह आदि शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इस फेहरिस्त में शामिल कई अधिकारियों को बृहस्पतिवार को पदोन्नत भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


250 पीपीएस भी हटाए गए
बताते चलें कि चुनाव आयोग के निर्देश पर डीजीपी मुख्यालय ने बीते कुछ दिनों के दौरान करीब 250 पीपीएस अधिकारियों का तबादला भी किया है। इनमें से जिन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच अथवा कोई शिकायत थी, उनको फील्ड में तैनाती नहीं दी गयी है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी भी इधर से उधर किए गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed