{"_id":"63724502e9cbeb0b556ed3a7","slug":"lucknow-news-2-29-lakhs-stolen-from-accounts-of-three-including-retired-bank-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सेवानिवृत्त बैंक अफसर सहित तीन के खातों से उड़ाए 2.29 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सेवानिवृत्त बैंक अफसर सहित तीन के खातों से उड़ाए 2.29 लाख
Mon, 14 Nov 2022 07:09 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 14 Nov 2022 07:09 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर संतोष आर्य के मुताबिक, हिंदनगर में बैंक ऑफ बड़ौदा से प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त कृष्णा गुप्ता परिवार सहित रहते हैं। कृष्णा के मुताबिक, कुछ दिन पहले मकान का ऊपरी हिस्सा किराये पर देने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
Fraud
- फोटो : Istock
विस्तार
लखनऊ में साइबर जालसाजों ने बैंक अफसर सहित तीन के खातों से 2.29 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ितों ने सरोजनीनगर, तालकटोरा और वजीरगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर संतोष आर्य के मुताबिक, हिंदनगर में बैंक ऑफ बड़ौदा से प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त कृष्णा गुप्ता परिवार सहित रहते हैं। कृष्णा के मुताबिक, कुछ दिन पहले मकान का ऊपरी हिस्सा किराये पर देने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया था। पोस्ट पर दिए गए नंबर पर पवार दीपक बजरंग नाम के व्यक्ति ने कॉल की। खुद को भारतीय सेना का जवान बताया और बातचीत में मकान का किराया 12 हजार रुपये महीना तय हुआ।
विज्ञापन
दीपक ने पीड़ित को बताया कि कुछ देर बाद उनके पास मिलिट्री सर्विस की तरफ से एडवांस भुगतान के लिए कॉल आएगी। एक अंजान नंबर से कुछ देर बाद कॉल आई। कॉलर ने पीड़ित को पहले एक रुपये फिर 49998 रुपये ऑनलाइन भुगतान करने को कहा। भरोसा दिया कि यह रकम सिक्योरिटी मनी के साथ वापस हो जाएगी। कृष्णा ने रकम ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद जालसाज ने दोबारा कॉल किया और सर्वर की दिक्कत का हवाला देते हुए रकम न मिलने की बात कही और दोबारा से रुपये भेजने के लिए कहा। जालसाज ने रिटायर बैंक अधिकारी से 1,24,987 रुपये ठग लिए।
इसी तरह तालकटोरा के राजाजीपुरम-ई ब्लॉक निवासी अहमद इकबाल के एचडीएफसी बैंक के खाते से जालसाजों ने दो बार में 59 हजार रुपये साफ कर दिए। इसके अलावा वजीरगंज के जवाहरनगर निवासी रघुपति यादव के एसबीआई खाते से दो बार में 45999 रुपये निकल गए।