फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: 11 minors being taken from Bihar to Punjab were rescued, children were being taken to Jalandhar

Lucknow News : बिहार से पंजाब ले जाए जा रहे 11 नाबालिग को छुड़ाया, जालंधर ले जा रहे थे बच्चे

Wed, 07 Jun 2023 10:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 07 Jun 2023 10:53 PM IST
सार

निदेशक चाइल्ड लाइन डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि बचपन बचाओ आंदोलन के प्रोजेक्ट कोआर्डनिेटर देशराज सिंह ने सूचना दी गई कि आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15707 से कटिहार जिला बिहार से 11 बच्चों को बाल श्रम करवाने के लिए अमृतसर ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन

विस्तार

एक दो नहीं बल्कि 11 नाबालिग बच्चों को बिहार से पंजाब ले जाया जा रहा था बाल श्रम के लिए। बचपन बचाओ आंदोलन की टीम ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन लखनऊ को दी। निदेशक संगीता शर्मा की सक्रियता से सभी बच्चों को ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर रेस्क्यू कर लिया गया। इनकी उम्र 13 से 17 साल के बीच है।

विज्ञापन


निदेशक चाइल्ड लाइन डॉ. संगीता शर्मा ने बताया कि बचपन बचाओ आंदोलन के प्रोजेक्ट कोआर्डनिेटर देशराज सिंह ने सूचना दी गई कि आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15707 से कटिहार जिला बिहार से 11 बच्चों को बाल श्रम करवाने के लिए अमृतसर ले जाया जा रहा है। सूचना प्राप्त होने पर बचपन बचाओ आंदोलन से सहायक परियोजना अधिकारी कृष्ण शर्मा व ललित कुमार, चाइल्ड लाइन रेलवे, एएचटीयू, आरपीएफ ,जीआरपी, की संयुक्त टीम ने बच्चों को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन


बच्चों ने बताया कि पूर्णिया बिहार निवासी शिवम कुमार, मधेपुरा निवासी दिलीप द्वारा सभी बच्चों को काम करवाने के लिए अमृतसर, जलेधर, ले जाया जा रहा था। बच्चों ने बताया कि वहां पर मुर्गी फार्म में काम करवाएंगे। इनमें से कुछ बच्चे पहली बार जा रहे, कुछ दूसरी बार। सात से आठ हजार रुपये इन्हें दिए जाने का आश्वासन दिया गया। बच्चों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश करने के बाद मोहान रोड स्थित बालगृह बालक भेज दिया गया। इस मामले में ऐशबाग थाने में मुकदमा दर्ज बाल श्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed