फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: National President of SP surrounded BJP on the issue of law and order, said – RSS agenda to create tension in society

लखनऊ : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा को घेरा, बोले- समाज में तनाव पैदा करना आरएसएस का एजेंडा

Sun, 03 Apr 2022 08:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 03 Apr 2022 08:41 PM IST
सार

आरएसएस के इसी एजेंडे पर भाजपा कार्य कर रही है। प्रदेश में अराजकता और अव्यवस्था को इसीलिए बढ़ावा देती है ताकि लोग असुरक्षा में तनावपूर्ण जिंदगी जीने को बाध्य हों।

विज्ञापन
Lucknow: National President of SP surrounded BJP on the issue of law and order, said – RSS agenda to create tension in society
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश बनाने की प्रक्रिया चालू है। भाजपा के मातृ संगठन आरएसएस का एजेंडा ही समाज में तनाव पैदा करना है। आरएसएस के इसी एजेंडे पर भाजपा कार्य कर रही है। प्रदेश में अराजकता और अव्यवस्था को इसीलिए बढ़ावा देती है ताकि लोग असुरक्षा में तनावपूर्ण जिंदगी जीने को बाध्य हों।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा कि गाजियाबाद, बुलंदशहर, आगरा में दिन दहाड़े लूट की घटनाएं हो रही हैं। भाजपा राज में बेकारी, बदहाली और बेरोजगारी से तो आर्थिक असुरक्षा है। लॉकर तक से चोरी हो रही है। अब जनता बैंक लॉकर में रखे जरूरी कागजात और जेवर की सुरक्षा को लेकर भी बेहद चिंतित है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में न कानून का डर है और न पुलिस का खौफ है। भाजपा जिस तरह प्रशासन को पंगु बना रही है, उससे सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती है। प्रदेश में बढ़ रही अराजकता के लिए भाजपा अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। जनता के समक्ष उसको जवाबदेही देनी होगी।
विज्ञापन


चंदौली जाएगा सपा प्रतिनिधि मंडल
चंदौली के सिकंदरपुर गांव में हुई आगजनी की घटना की जांच एवं परिजनों को सांत्वना देने सपा का प्रतिनिधि मंडल जाएगा। पांच अप्रैल को जाने वाले प्रतिनिधि मंडल में विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, पूर्व सांसद राम किशुन, सत्य नारायण राजभर, सुधाकर मौर्या,  जितेंद्र कुमार व गार्गी पटेल आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुबारकबाद दी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रमजान पर्व की मुबारकबाद दी है। कहा है कि रमजानुल मुबारक माह में दूसरे लोगों से हमदर्दी और सब्र की सीख मिलती है। इस माह में अल्लाह अपनी रहमतों और बरकतों की बारिश  करता है। अखिलेश ने कहा है कि रमजान का मकसद बुराइयों से बचना और नेकियों पर चलना भी है। इसलिए रमजान को नेकियों का मौसम-ए-बहार भी कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed