फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Nagar Nigam will use beggars in collecting user charge.

भिखारियों को काम पर लगाएगी योगी सरकार, वसूलेंगे यूजर चार्ज, प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी

Sun, 23 Jun 2019 03:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 Jun 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Nagar Nigam will use beggars in collecting user charge.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ शहर के हर ट्रैफिक सिग्नल और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वालों के खिलाफ नगर निगम अब सख्ती करेगा। इन्हें शेल्टर होम में रखा जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, भिखारियों को लेकर मुख्यमंत्री नाराज हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक बार फिर शासन ने आदेश जारी किया है। ऐसे में नगर निगम पहली बार शहर के सभी आठों जोन में भीख मांगने वालों के खिलाफ अभियान चलाएगा। इसे लेकर नगर आयुक्त ने आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि सभी जोनल अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है कि वे अपने जोन में ट्रैफिक सिग्नलों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वालों पर कार्रवाई करें। वैसे अभी तक भिखारियों से संबंधित काम समाज कल्याण विभाग करता था। वही इनके लिए भिक्षुक गृह बनवाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शासन ने आदेश दिया है तो नगर निगम इस पर काम करेगा। नगर आयुक्त ने बताया कि भिखारियों को शेल्टर होम में रखा जाएगा। अभी ये सड़क या फुटपाथ पर सोते हैं। नगर निगम ने तकरोही में एक शेल्टर होम भिखारियों के लिए काम करने वाली संस्था को चलाने के लिए दिया है। यहां भिखारियों को रखा जा रहा है।

रोजगार से जोड़ा जाएगा, मिलेगी प्रोत्साहन राशि

नगर आयुक्त ने बताया कि जो भिखारी शेल्टर होम लाए जाएंगे, उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा। कचरा प्रबंधन का काम करने वाली एजेंसी इकोग्रीन के पास कर्मचारी कम हैं। ऐसे में जो भिखारी मिलेंगे, उन्हें डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के एवज में लिए जाने वाले यूजर चार्ज की वसूली में लगाया जाएगा। वे जो वसूली करेंगे, उनमें से उन्हें दस से बीस प्रतिशत तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

आसान नहीं भिखारियों की राह बदलना

हजरतगंज चौराहे पर लालबत्ती के समय आपको छोटे बच्चे गाड़ी का शीशा साफ कर पैसा मांगते और कुछ विकलांग पैसा मांगते रोज दिख जाएंगे। हनुमान सेतु मंदिर, चारबाग रेलवे स्टेशन, खानपान की प्रमुख दुकानों और रेस्टोरेंट के पास यह नजारा आम है। दिनभर में भिखारी खूब कमाई करते हैं। कई बार इनके पास से काफी पैसा मिलने की खबरें भी आती है। ऐसे में भिखारियों को शेल्टर होम में रखकर रोजगार में लगाना आसान नही है। नगर आयुक्त भी मानते हैं कि यह बदलाव करना आसान नहीं है, मगर प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed