{"_id":"655deb4fee95b6ca7700c9b3","slug":"lucknow-municipal-corporation-s-tanker-crushed-an-elderly-woman-she-died-on-the-spot-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: नगर निगम के टैंकर ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, बेटी संग जा रही थी स्कूटी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: नगर निगम के टैंकर ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौके पर हुई मौत, बेटी संग जा रही थी स्कूटी से
Wed, 22 Nov 2023 05:21 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 22 Nov 2023 05:21 PM IST
सार
हादसे के बाद टैंकर चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने सिविल अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हजरतगंज स्थित मल्टी लेवल पार्किंग के पास बुधवार को नगर निगम के टैंकर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के वक्त महिला की बेटी स्कूटी चला रही थी। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि ठाकुरगंज के हुसैनाबाद इलाके में राहिला खान (60) रहती थीं।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर वह अपनी बेटी के साथ स्कूटी से किसी काम से जा रही थी। हजरतगंज मल्टी लेवल पार्किंग के पास नगर निगम के टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान अचानक स्कूटी टैंकर से टकरा गई और स्कूटी के पीछे बैठी राहिला खान टैंकर की पहिया के नीचे आ गई। टैंकर का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद टैंकर चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस राहिला को सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों से सिविल अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन