फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: MP Sports Maha Kumbh today, 20 thousand children will participate in the presence of Rajnath Singh, t

लखनऊ: सांसद खेल महाकुंभ आज, राजनाथ सिंह की मौजूदगी में 20 हजार बच्चे लेंगे हिस्सा, बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक

Sat, 19 Apr 2025 06:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 19 Apr 2025 06:08 AM IST
सार

Sports Maha Kumbh in Lucknow: केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर शहर का ट्रैफिक बदला रहेगा।
 

विज्ञापन
Lucknow: MP Sports Maha Kumbh today, 20 thousand children will participate in the presence of Rajnath Singh, t
आज बदला रहेगा लखनऊ का ट्रैफिक। - फोटो : Freepik

विस्तार

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार को सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इसमें 20 हजार स्कूली बच्चे हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर सुबह सात बजे से यातायात परिवर्तित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। इमरजेंसी की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन


- सामान्य यातायात डालीगंज पुल चौराहे की ओर से क्लार्क अवध तिराहा, सुभाष चौराहे से हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं जाएगा। यह डालीगंज पुल चौराहे से डालीगंज इक्का तांगा चौराहा, आईटी चौराहे या सिटी स्टेशन, कैसरबाग बस अड्डा, अशोक लाट चौराहा होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन

- क्लार्क अवध तिराहा होकर हजरतगंज चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह परिवर्तन चौराहा, अशोकलाट चौराहे से लालबाग होकर जाएगा।
- अशोक लाट चौराहे से परिवर्तन चौराहा व हजरतगंज चौराहे की ओर ट्रैफिक नहीं जा सकेगा। यह कैसरबाग बस अड्डा, स्वास्थ्य भवन तिराहा, सीडीआरआई तिराहा, डालीगंज चौराहा या अशोक लाट चौराहे से बर्लिंग्टन होकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आईटी चौराहा, सुभाष चौराहा और हजरतगंज चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह निशातगंज या डालीगंज चौराहे होकर निकलेगा।
- हजरतगंज चौराहे से अल्का तिराहा, मेफेयर तिराहा, सुभाष चौराहा, डालीगंज चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह गोल मार्केट चौराहा से आईटी चौराहा या रॉयल होटल चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा, कैसरबाग बस अड्डा चौराहा या लालबाग चौराहा होकर जा सकेगा।
- लालबाग चौराहे से मेफेयर तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। रॉयल होटल चौराहा होकर जा सकेंगे।
- फायर स्टेशन तिराहे से वाल्मीकि तिराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह लालबाग चौराहा, रॉयल होटल चौराहा होकर जाएगा।
- सहारागंज तिराहे से चिरैयाझील की ओर सामान्य यातायात पर प्रतिबंधित रहेगा। यह हजरतगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा होकर जा सकेगा।
- मोतीमहल तिराहे से एसबीआई तिराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह सहारागंज तिराहे से सिकंदरबाग होकर जाएगा।
- चिरैयाझील तिराहे से क्लार्क अवध तिराहा, मोतीमहल तिराहे से केडी सिंह स्टेडियम तिराहा और हिंदी संस्थान तिराहा के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- वीवीआईपी वैकल्पिक आवागमन मार्ग होने के कारण एसबीआई तिराहे से मोतीमहल तिराहे तक किसी भी प्रकार के वाहन नहीं खड़े होंगे।
- रोडवेज, सिटी बसें, कॉमर्शियल वाहन समतामूलक चौराहा, 1090 चौराहा से संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर क्लार्क अवध तिराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेंगी। ये कमता तिराहा से शहीदपथ होकर उतरेठिया चौराहा, तेलीबाग चौराहा, करियप्पा, कुंवर जगदीश चौराहा से केकेसी रेलवे अंडरपास होकर जाएंगी।
- वर्लिंग्टन चौराहा, 1090 चौराहे से हजरतगंज की ओर बसें कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- संकल्प वाटिका ओवरब्रिज (पीएनटी बालू अड्डा) से चिरैया झील तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- निशातगंज से आने वाला सामान्य यातायात पेपर मिल तिराहे से सिंकदरबाग की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। यह पेपर मिल तिराहे से आरआर बंधा, समतामूलक होकर जा सकेगा।
- चारबाग से केकेसी की तरफ आने वाली बसें हजरतगंज की तरफ प्रतिबंधित रहेंगी। ये केकेसी तिराहे से कुंवर जगदीश चौराहा, बंगला बाजार होकर जाएंगी।

यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था

- एसबीआई तिराहे से हिंदी संस्थान तिराहे तक।
- सरोजनी नायडू पार्क भूमिगत पार्किंग।
- मोतीमहल लॉन के अंदर।
- नेशनल पीजी कॉलेज का खेल मैदान।

लक्ष्मण मेला मैदान।
- शाहनजफ इमामबाड़ा का मैदान।
- नदवा बंधा रोड।
- लखनऊ विश्वविद्यालय का खेल मैदान।

 झूलेलाल पार्क।
- डीएम आवास पेट्रोल पंप तिराहे से परिवर्तन चौक चौराहे तक।
- लामार्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की ग्राउंड पार्किंग।
- परिवर्तन चौक चौराहे से स्वास्थ्य भवन चौराहे तक।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed