फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Mother and son riding a scooter died after being hit by a car, scooter driver husband injured, famil

लखनऊ: कार की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत, स्कूटी चालक पति घायल, शादी समारोह में जा रहा था परिवार

Sat, 12 Apr 2025 08:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 12 Apr 2025 08:04 PM IST
सार

Road accident in Lucknow: लखनऊ में हुए एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार मां और बेटे की मौत हो गई। पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने इन्हें टक्कर मार दी। 

 

विज्ञापन
Lucknow: Mother and son riding a scooter died after being hit by a car, scooter driver husband injured, famil
सड़क हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

ठाकुरगंज में शुक्रवार रात कार की टक्कर से स्कूटी सवार दुबग्गा की बसंतकुंज कांशीराम कॉलोनी निवासी सीमा वारसी (32) व उनके 10 वर्षीय बेटे ईशान की मौत हो गई। स्कूटी चला रहे मृतका के पति मतीन गंभीर रूप से घायल हो  गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


मतीन के ममेरे भाई इरशाद ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे मतीन, पत्नी व बेटे को लेकर स्कूटी से महानगर के बादशाहनगर में शादी में जा रहे थे। ठाकुरगंज स्थित प्रेरणा स्थल के पास पीछे से तेज रफ्तार कार की टक्कर से सीमा व ईशान उछलकर सड़क के बीच में बने डिवाइडर के ऊपर जा गिरे। मतीन काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद कार सवार भाग निकला।
विज्ञापन


टक्कर से उछलकर डिवाइडर पर गिरे थे मां-बेटे, सूचना के 30 मिनट बाद आई पुलिस
मतीन के परिजनों का आरोप है कि सूचना के आधे घंटे के बाद ठाकुरगंज पुलिस पहुंची। घायलों को ट्राॅमा में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। ईशान की शनिवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने मतीन को अस्पताल में भर्ती कराया है। घरवालों ने बताया कि हादसे में जख्मी मां-बेटे आधे घंटे तक डिवाइडर पर पड़े तड़पते रहे। इलाज में देरी के चलते ईशान की मौत हो गई। पुलिस अगर समय से पहुंच जाती तो ईशान को सही वक्त पर इलाज मिल जाता। ऐस में शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में मचा कोहराम, सबका लाडला था ईशान
हादसे की सूचना परिवार में कोहराम मच गया। ईशान निजी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। वह परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था और सबका लाडला था। सीमा के परिवार में बेटी अलीशा, आलिया और बेटा अशरफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed